दिवाली के बाद भी Flipkart पर ऑफर्स का बारिश, मात्र 10 हजार से भी सस्ता मिल रहा Oppo का ये 5G स्मार्टफोन

Oppo का किफायती 5जी फोन Oppo K13x 5G सेल में भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2025 07:50 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K13x 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo K13x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • Oppo K13x 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo K13x 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Oppo

दिवाली के बाद भी फ्लिपकार्ट पर ऑफर्स की बारिश रुकी नहीं है। अगर आप 10 हजार रुपये के बजट में नया 5G स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। Oppo का किफायती 5जी फोन Oppo K13x 5G सेल में भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ग्राहक कीमत में कटौती और बैंक ऑफर से भारी बचत कर सकते हैं। आइए Oppo K13x 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और फीचर्स आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo K13x 5G Offers & Price

Oppo K13x 5G का 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो चुनिंदा क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 2 हजार रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 9,999 रुपये हो जाएगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा स्मार्टफोन देने पर 11 हजार रुपये तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ इस बात पर निर्भर करेगा कि एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन और मॉडल कैसा है।

Oppo K13x 5G Features

Oppo K13x 5G में 1604x720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो K13x 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉल का कैमरा है। 

Oppo का यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। K13x 5G की लंबाई 165.71 मिमी, चौड़ाई 76.24 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 194 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। वहीं यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलर OS 15 पर काम करता है। 

Advertisement

Oppo K13x 5G की कीमत कितनी है?

Oppo K13x 5G का 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये में मिल रहा है।

Oppo K13x 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Oppo K13x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

Oppo K13x 5G में कैसी बैटरी है?

Oppo K13x 5G में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo K13x 5G का कैमरा कैसा है?

Oppo K13x 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fluid adaptive 120Hz display
  • Extremely durable build
  • Plenty of AI features
  • Great battery life
  • Bad
  • Bloatware-ridden operating system
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.