Amazon सेल में इस ऑफर से धमाका, सिर्फ 2890 रुपये में खरीदें 108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला Motorola G60

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Motorola G60 में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। डिस्प्ले के लिए इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की फुल HD+ ‎LED डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2022 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Motorola G60 में 6.78 इंच की फुल HD+ ‎LED डिस्प्ले दी गई है।
  • Motorola G60 में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।
  • Motorola G60 में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Motorola G60 में 6.78 इंच की फुल HD+ ‎LED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

अमेजन पर Amazon Great Indian Festival Sale अभी भी बरकरार है। सेल में अगर आप अपने लिए 108 मेगापिक्सल वाला कोई स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको अन्य फीचर्स भी बेहतरीन मिलें तो आप सही जगह पर आए हैं। जी हां हमने अमेजन सेल में बेस्ट डील निकाली है, जिससे ग्राहकों को भारी फायदा हो सकता है। सेल में 108 मेगापिक्सल वाले Motorola G60 पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इस दौरान मोटोरोला जी60 पर बैंक ऑफर, कीमत में कटौती और एक्सचेंज ऑफर से भारी लाभ लिया जा सकता है। आइए Motorola G60 पर डिस्काउंट के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
 

Motorola G60 पर ऑफर


Amazon Great Indian Festival Sale 2022 में Motorola G60 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,890 रुपये में मिल रहा है, लेकिन वास्तिवक कीमत 21,999 रुपये है। सेल में 28% की छूट मिल रही है। इस फोन को 759 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 13,000 रुपये की बचत हो सकती है।
Advertisement

बैंक ऑफर में 10% इंस्टेंट डिस्काउंट यानी कि 1250 रुपये की बचत हो सकती है, जो कि Citi क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर है। वहीं 1500 रुपये तक की बचत Citi क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर है। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो फोन की कीमत 2,890 रुपये तक कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ तभी मिलता है जब फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल ठीक होता है।
 

Motorola G60 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Motorola G60 में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। डिस्प्ले के लिए इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की फुल HD+ ‎LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। कैमरा की बात करें तो इसमें 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर से लैस है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz display refresh rate
  • Clean software
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera quality
  • Bulky and unwieldy
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.