OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश

OpenAI ने अपना नेक्स्ट जेन का इमेज जनरेशन मॉडल ChatGPT Images 2.0 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 15:35 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT Images 2.0 वर्तमान में ChatGPT और Codex के लिए उपलब्ध है।
  • ChatGPT Images 2.0 पिछली जेन के मॉडल के मुकाबले में ज्यादा सटीक है।
  • OpenAI ने सोचने-समझने की क्षमता भी तैयार की है।

ChatGPT Images 2.0

Photo Credit: OpenAI

OpenAI ने अपना नेक्स्ट जेन का इमेज जनरेशन मॉडल ChatGPT Images 2.0 लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल यूजर्स द्वारा दर्ज किए गए प्रॉम्प्ट के आधार पर ज्यादा बेहतर, सटीक और रेफ्रेंस वाली इमेज जनरेट कर सकता है। नए मॉडल में मल्टीलिंगुअल रेंडरिंग और कंपोजीशन किए गए हैं। इसमें ज्यादा मुश्किल टास्क के लिए रीजनिंग कैपेसिटी भी शामिल की गई है। ChatGPT Images 2.0 वर्तमान में ChatGPT, Codex और API पर रोल आउट हो रहा है। आइए ChatGPT Images 2.0 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ChatGPT Images 2.0 कब होगा उपलब्ध


OpenAI के अनुसार, ChatGPT Images 2.0 वर्तमान में ChatGPT और Codex के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। रीजनिंग बेस्ड थिकिंग फीचर्स समेत एडवांस कैपेसिटी ChatGPT Plus, Pro और Business ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। डेवलपर्स gpt-image-2 API के जरिए मॉडल तक पहुंच सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि कीमत इमेज क्वालिटी और रेजॉल्यूशन के आधार पर अलग-अलग होगी। नया मॉडल 2K रेजॉल्यूशन तक आउटपुट का सपोर्ट करता है।

ChatGPT Images 2.0 Features

OpenAI के अनुसार, ChatGPT Images 2.0 पिछली जेन के मॉडल के मुकाबले में ज्यादा सटीक फोटो के साथ कंट्रोल प्रदान करता है, जिससे यूजर्स डिटेल प्रॉम्प्ट के साथ फोटो बना सकते हैं। यह आसानी से काफी कठिन कंपोजिशन को मैनेज कर सकता है। इसमें UI एलिमेंट, डेंस टेक्स्ट और स्ट्रक्चर लेआउट शामिल हैं। मल्टीलिंगुअल सपोर्ट के मामले में सुधार किया गया है। यह हिंदी, बंगाली, चीनी, जापानी और कोरियाई जैसी भाषाओं समेत नॉन-अंग्रेजी टेक्स्ट को ज्यादा सटीक तरीके से दिखाता है। यूजर्स भाषाओं में पोस्टर, आरेख और इन्फोग्राफिक्स जैसे पोस्टर बना सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, ChatGPT Images 2.0 फोटोरियलिस्टिक इमेज, सिनेमैटिक विजुअल, पिक्सल आर्ट और मंगा समेत कई स्टाइल में बेहतर एकरूपता प्रदान करता है। प्रकाश, बनावट और संरचना के क्षेत्र में भी सुधार किए गए हैं। नवीनतम इमेज जनरेशन मॉडल अल्ट्रा-वाइड फॉर्मेट (3:1) से लेकर टॉल लेआउट (1:3) तक लचीले आस्पेक्ट रेशियो का भी समर्थन करता है।

Advertisement

ChatGPT Images 2.0 के साथ, OpenAI ने सोचने-समझने की क्षमता भी विकसित की है। AI फर्म के अनुसार, इससे मॉडल पहले से कहीं ज्यादा एडवांस रीजनिंग कैपेसिटी वाले टास्क कर सकता है। इसे रीजनिंग कैपेसिटी वाले ChatGPT मॉडल के साथ जोड़ा जा सकता है, जिससे यह रियल टाइम की जानकारी के लिए वेब पर सर्च कर सकता है, रिजल्ट को वेरिफाई कर सकता है और एक ही प्रॉम्प्ट से फोटो जनरेट कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ChatGPT, OpenAI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.