16 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाले इस फोन की कीमत है 8,999 रुपये

हैंडसेट क्वाड कोर एसओसी प्रोसेसर से लैस है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैस से युक्त है। साथ ही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा इसमें है, जो मूनलाइट फ्लैश के साथ दिया है। हैंडसेट में 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 फरवरी 2018 10:52 IST
ख़ास बातें
  • 16 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च
  • टेक्नो कैमन आई, मोटो ई4 प्लस और सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो से होगा मुकाबला
  • फोन में मेटल बॉडी और फ्रंट फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है
सेलकॉन मोबाइल ने भारत में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला नया स्मार्टफोन सेलकॉन यूनीक लॉन्च किया है। इस हैंडसेट की कीमत 8,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन टेक्नो कैमन आई, मोटो ई4 प्लस और सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो जैसे फोन का प्रतिद्वंद्वी है। मेटल बॉडी वाले इस फोन में आगे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। Celkon UniQ की उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। डुअल सिम वाला सेलकॉन यूनीक एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाला) आईपीएस डिस्प्ले है, जिस पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।

हैंडसेट क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश से युक्त है। साथ ही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ मूनलाइट फ्लैश के साथ दिया गया है। हैंडसेट में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। स्मार्टफोन 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए 2700 एमएएच क्षमता वाली बैटरी दी गई है।
Advertisement

बता दें कि पिछले साल के अंत में सेलकॉन मोबाइल ने एयरटेल के साथ साझेदारी कर सेलकॉन स्टार 4जी प्लस जारी किया था, जिसकी कीमत 1,249 रुपये है। हालांकि, इस हैंडसेट की बाज़ार में कीमत 2,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन एयरटेल के 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य कम कीमत में स्मार्टफोन मुहैया करवाना था। सेलकॉन स्टार 4जी प्लस को खरीदने के लिए ग्राहकों को 2,749 रुपये का डाउन पेमेंट करना पड़ता था। साथ ही लगातार 36 महीनों तक (कम से कम 3000 रुपये 18 महीने में) रीचार्ज करना पड़ता था। बदले में एयरटेल इस पर 18 महीने के भीतर 500 रुपये कैशबैक प्रदान करता था। बचे हुए 1,000 रुपये का कैशबैक 36 महीने  के बाद उपलब्ध होता था। इस तरह कुल 1,500 रुपये का कैशबैक एयरटेल की ओर से दिया जाता था।

सेलकॉन मोबाइल ने एंड्रॉयड आधारित फ्लो ऑपरेटिंग सिस्टम से एक कदम आगे बढ़ाते हुए सेलकॉन क्लिक स्मार्टफोन उतारा था। नया स्मार्टफोन 5 इंच एचडी डिस्प्ले से लैस है और क्वाड कोर 64 बिट कॉरटेक्स ए53 प्रोसेसर पर काम करता है। जुगलबंदी के लिए इसमें 2 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन की कीमत 8,399 रुपये है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dedicated microSD card slot
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Weak cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.65 इंच

प्रोसेसर

क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.