• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Camon i भारत में लॉन्च, फुलव्यू डिस्प्ले वाले इस फोन में है 13 मेगापिक्सल कैमरा

Tecno Camon i भारत में लॉन्च, फुलव्यू डिस्प्ले वाले इस फोन में है 13 मेगापिक्सल कैमरा

चीनी कंपनी 'टेक्नो' ने भारतीय बाज़ार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon I लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 'कैमरा फोन' का तमगा दिया है और फुलव्यू डिस्प्ले को इसका हिस्सा बनाया है।

Tecno Camon i भारत में लॉन्च, फुलव्यू डिस्प्ले वाले इस फोन में है 13 मेगापिक्सल कैमरा
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन की कीमत भारतीय बाजार में 8,999 रुपये होगी
  • 5.65 इंच का एचडी+ रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है
  • इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
विज्ञापन
चीनी कंपनी 'टेक्नो' ने भारतीय बाज़ार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon I लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 'कैमरा फोन' का तमगा दिया है और फुलव्यू डिस्प्ले को इसका हिस्सा बनाया है। कुछ दिनों पहले ही नाइजीरिया में लॉन्च हो चुके इस स्मार्टफोन की कीमत भारतीय बाजार में 8,999 रुपये होगी और फरवरी के पहले सप्ताह से इसकी ऑफलाइन बिक्री शुरू हो जाएगी।  

कंपनी ने इसे 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए फुलव्यू वाले डिस्प्ले से लैस रखा है। वीडियो ब्राउज करने, गेम खेलने और एकसाथ कई काम करने में यूज़र को दिक्कत न हो, इसके लिए 5.65 इंच का एचडी+ रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में दी गई इन-सेल डिस्प्ले टेक्नॉलजी यूज़र के लिए टच स्क्रीन का अनुभव बेहतर बनाने में मदद करती है। बताया गया है कि इस तकनीक की वजह से स्मार्टफोन में पावर की खपत भी कम होती है। Techno Camon I का मुकाबला Micromax Canvas Infinity और Xiaomi Redmi Note 4 से होगा।

कंपनी का दावा है कि उसने टेक्नो कैमन आई के कैमरे को बेहतर बनाकर आम यूज़र के लिए पेशेवर फोटोग्राफी करना आसान कर दिया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा डुअल फ्लैश के साथ और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि टेक्नो कैमन आई के फ्रंट और रियर कैमरे एफ/2.0 अपर्चर और 5पी लेंस की मदद से यूजर को कैसी भी रोशनी में बेहतरीन फोटो क्वॉलिटी देने में सक्षम है। इतना ही नहीं, सेल्फी के दीवानों के लिए इस स्मार्टफोन में 80 डिग्री वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जिससे सेल्फी लेते वक्त पूरे परिवार की तस्वीर आसानी से फ्रेम में आ जाएगी। रात के वक्त या कम रोशनी में बेहतर तस्वीर लेने के लिए फोन के रियर कैमरे को 4x फ्लैश से भी जोड़ा गया है।

3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले कैमन आई की बैटरी 3050 एमएएच की है। यह स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड कोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन तीन रंगों में उपलब्ध है - शैंपेन गोल्ड, मिडनाइट ब्लैक और सिटी ब्लू।

जानकारी के लिए बता दें कि टेक्नो कंपनी साल 2006 से सक्रिय है और इसकी पहुंच 40 से भी ज्यादा देशों में है। यह कंपनी अफ्रीका की तीन टॉप कंपनियों में शुमार है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Dedicated microSD card slot
  • Fast fingerprint scanner
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Weak cameras
डिस्प्ले5.65 इंच
प्रोसेसरक्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »