2GB RAM, 4.5 इंच डिस्प्ले वाला Celkon Millennia 2GB Xpress स्मार्टफोन

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 3 अगस्त 2015 15:33 IST
इस हफ्ते की शुरुआत में भारत में मिलेनिया एक्सप्लोर (Millennia Xplore) स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद सेलकॉन (Celkon) ने गुरुवार को मिलेनिया 2GB एक्सप्रेस (Millennia 2GB Xpress) पेश किया। इस हैंडसेट की कीमत 6,222 रुपये है।

सेलकॉन मिलेनिया 2जीबी एक्सप्रेस (Celkon Millennia 2GB Xpress) स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत में 2GB का रैम (RAM) है जो इस प्राइस रेंज में बहुत कम देखने को मिलता है। इसके साथ हैंडसेट में स्मार्ट असिस्टेंट (Smart Assistant) और पावर सेविंग मोड जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। Celkon Millennia 2GB Xpress एक डुअल सिम हैंडसेट है। इसमें 4.5 इंच का FWVGA (480x854 pixels) IPS डिस्प्ले है।
Advertisement

एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह स्मार्टफोन 1.2GHz quad-core प्रोसेसर (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) के साथ आएगा। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का BSI1 ऑटोफोकस रियर कैमरा है। स्मार्टफोन में 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। Millennia 2GB Xpress की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक के) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है।

Celkon के Millennia 2GB Xpress में 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और GPS कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। फोन का डाइमेंशन 133.5 x 66.5 x 10.1mm है और वज़न 134 ग्राम। हैंडसेट में 1500mAh की बैटरी है।
Advertisement

लॉन्च के मौके पर सेलकॉन मोबाइल्स के चेयरमैन और डायरेक्टर वाई गुरु ने कहा, "Celkon Millennia 2GB Xpress में 2GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ स्मार्ट कमांड व पावर सेविंग मोड जैसे फीचर दिए गए हैं। यह यूनिक यूज़र एक्सपीरियंस देने वाला डिवाइस है जो मार्केट में मौजूद किसी भी डिवाइस से कम नहीं। हम इस साल ऐसे ही कई शानदार हैंडसेट लाएंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.