सोने का बना iPhone 16 Pro लॉन्च किया इस कंपनी ने, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

सॉलिड गोल्ड iPhone 16 Pro लिमिटिड एडिशन डिवाइस है जो Caviar के Art & Gold कलेक्शन का हिस्सा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 सितंबर 2024 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Dubai की लग्जरी कंपनी Caviar ने कस्टम आईफोन मॉडल लॉन्च किए हैं
  • कंपनी ने सॉलिड गोल्ड iPhone 16 Pro लॉन्च किया है
  • मॉडल को उसकी खास सज्जा दी गई है और यूनीक गोल्ड सजावट इनमें मौजूद है

Dubai की लग्जरी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Caviar ने कस्टम iPhone 16 Pro मॉडल लॉन्च किए हैं।

Photo Credit: Caviar

Dubai की लग्जरी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Caviar ने कस्टम आईफोन मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी ने सॉलिड गोल्ड iPhone 16 Pro लॉन्च किया है जिसमें Desert Titanium कलर है। सॉलिड गोल्ड iPhone 16 Pro लिमिटिड एडिशन डिवाइस है जो Caviar के Art & Gold कलेक्शन का हिस्सा है। iPhone 16 Pro के इस खास एडिशन को कंपनी ने कई कलर्स दिए हैं जिनमें व्हाइट, रेड और येलो गोल्ड शामिल हैं। देखने में यह किसी आर्ट पीस से कम नहीं लगता है। 

iPhone 16 Pro का केस 18 कैरेट गोल्ड का बना हुआ है जो कंपनी के डेजर्ट टाइटेनियम कलर से खूब मैच करता है। Caviar ने इस फोन पर गजब की कलाकारी दिखाई है। फोन को देखकर लगता है कि इसका डिजाइन कई कलात्मक युगों को अपने में समाए हुए है। जिसमें मध्य युग को गोथिक रूपांकन और Art Deco भी समाहित हैं। इसके साथ ही डिजाइन को मॉर्डन पैरामीटर के हिसाब से भी बैलेंस किया गया है। 

उदाहरण के लिए इसके Symphony मॉडल की बात करें तो इसमें पैरामीट्रिक पैटर्न दिया गया है जो आर्किमिडियन स्पाइरल पर बेस्ड है। फोन का Apple लोगो 18 कैरेट गोल्ड से बनाया गया है। Symphony मॉडल के अलावा Caviar ने दो अन्य लिमिटिड एडिशन भी iPhone 16 Pro के लिए लॉन्च किए हैं जो Duomo और Paramount के नाम से आते हैं। प्रत्येक मॉडल को उसकी खास सज्जा दी गई है और यूनीक गोल्ड सजावट इनमें मौजूद है। ये मॉडल 18 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड वर्जन में बनाए गए हैं। 

कस्टम iPhone 16 Pro, और iPhone 16 Pro Max मॉडल्स की कीमत $10,630 (लगभग 8,92,000 रुपये) और $62,740 (लगभग 52,65,000 रुपये) के बीच में है। यह इनके गोल्ड प्योरिटी वर्जन और डिजाइन पर आधारित है। मॉडल्स बहुत ही लिमिटिड हैं इसलिए उपलब्धता भी सीमित होगी। खास कलेक्शन रखने वालों के लिए कंपनी ने यह नया तोहफा पेश किया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F33 Pro में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla
  2. Oppo F33 Pro में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
  3. पॉपुलर ट्रैवल बुकिंग ऐप पर साइबर अटैक, WhatsApp पर टारगेट हो रहे हैं यूजर्स!
  4. VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च
  5. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी
  6. 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले के लिए हो सकता है स्पेशल एडहेसिव का इस्तेमाल
  8. 6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!
  9. Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें
  10. Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है सुपर AMOLED डिस्प्ले, जल्द हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.