Budget 2025: खुशखबरी! स्मार्टफोन होंगे सस्ते, LED-LCD TV की घटेगी कीमत

बजट में टेक्नोलॉजी से जुड़ी चीजों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

Budget 2025: खुशखबरी! स्मार्टफोन होंगे सस्ते, LED-LCD TV की घटेगी कीमत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह लगातार 8वां बजट है।

ख़ास बातें
  • बजट 2025 केंद्र सरकार की ओर से आज पेश कर दिया है
  • टेक्नोलॉजी से जुड़ी चीजों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • मोबाइल फोन के कम्पोनेंट्स पर टैक्स में छूट
विज्ञापन
बजट 2025 केंद्र सरकार की ओर से आज पेश कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह लगातार 8वां बजट है। बजट में टेक्नोलॉजी से जुड़ी चीजों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। मसलन, फोन के कम्पोनेंट्स पर टैक्स छूट घोषित की गई है जिससे स्मार्टफोन बनने लागत कम होगी। इसका सीधा असर होगा कि स्मार्टफोन अब देश में सस्ते में हो जाएंगे। बेसिक कस्टम ड्यूटी कम हो गई है जिससे एलीसीडी और एलईडी टीवी की कीमतों में भी कमी आएगी। 

बजट 2025 में वित्त मंत्रालय ने स्मार्टफोन कंपनियों की उस मांग का ध्यान रखते हुए राहत दी है जिसमें वे आयात शुल्क को कम करने की मांग कर रही थीं। मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाली लिथियम आयन बैटरी भी सस्ती होगी। सीतारमण ने भाषण में कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के लिए 35 एडिशनल कैपिटल गुड्स और मोबाइल फोन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के लिए 28 एडिशनल कैपिटल गुड्स का प्रस्ताव रखा गया है। इनमें लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाले घरेलू निर्माताओं को जगह दी जाएगी। इससे देश में मोबाइल बैटरी सस्ते में बनाई जा सकेंगी जिससे यूजर्स को इसका सीधा फायदा कम कीमतों के रूप में मिलेगा। 

इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर लगने वाली ड्यूटी को भी कम करने की मागं की गई थी। वित्त मंत्रालय के इस फैसले के बाद भारत में बनने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स अब सस्ते हो जाएंगे क्योंकि इनकी लागत में कमी आएगी। ओपन सेल और दूसरे कंपोनेंट्स पर ड्यूटी को घटाने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10% से बढ़ाकर 20% करने का फैसला किया है। इससे प्रीमियम स्मार्ट टीवी में लगने वाले डिस्प्ले महंगे हो जाएंगे।

बजट 2025 में PCBA के पार्ट्स, कैमरा मॉड्यूल, कनेक्टर, वायर्ड हेडसेट के रॉ मैटेरियल, माइक्रोफोन और रिसीवर, USB केलब, फिंगरप्रिंट रीडर, मोबाइल फोन सेंसर पर लगाने वाली कस्टम ड्यूटी को खत्म कर दिया गया है। इसकी वजह से स्मार्टफोन्स की कीमतें कम हो सकती हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Budget 2025, Budget 2025 details, Budget 2025 report
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »