BSNL का 'दशहरा विजय' ऑफर, टॉकटाइम वाउचर पर मिल रहा है 50 प्रतिशत कैशबैक

बीएसएनएल ने एक नए प्रमोशनल ऑफर का ऐलान किया है जिसके तहत दशहरे के मौके पर वॉयस रीचार्ज कराने पर 50 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के ऐप या वेबसाइट के जरिए किए जाने वाले रीचार्ज ट्रांज़ेक्शन पर भी सीमित समय के लिए फुल टॉक टाइम मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 सितंबर 2017 12:05 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल चुनिंदा रीचार्ज पर 50 प्रतिशत कैशबैक ऑफर कर रही है
  • 25 सितंबर से 25 अक्टूबर रीचार्ज कराने वाले ग्राहकों के लिए यह ऑफर है
  • ऑफर 42 रुपये, 44 रुपये, 65 रुपये, 69 रुपये, 88 रुपये, 122 रुपये के लिए है
बीएसएनएल ने एक नए प्रमोशनल ऑफर का ऐलान किया है जिसके तहत दशहरे के मौके पर वॉयस रीचार्ज कराने पर 50 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के ऐप या वेबसाइट के जरिए किए जाने वाले रीचार्ज ट्रांज़ेक्शन पर भी सीमित समय के लिए फुल टॉक टाइम मिलेगा। दोनों ऑफर देशभर के बीएसएनएल यूज़र के लिए हैं और 25 सितंबर से इनका फ़ायदा लिया जा सकता है।

बीएसएनएल ऑफर के तहत, 25 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच रीचार्ज पैक खरीदने वाले ग्राहकों को रीचार्ज वेल्यू का 50 प्रतिशत कैशबैक मिल जाएगा। यह ऑफर 42 रुपये, 44 रुपये, 65 रुपये, 69 रुपये, 88 रुपये और 122 रुपये के रीचार्ज के लिए है। इस बात की जानकारी कंपनी ने एक बयान के जरिए दी। फुल टॉक टाइम ऑफर सिर्फ 30 रुपये के रीचार्ज पर लागू होगा और यह ऑफर 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक (सीएम) आर.के. मित्तल ने कहा, ''हम हमेशा ही त्यौहारों के मौके पर अतिरिक्त फायदे देते रहे हैं। इस बार हम अपने सभी प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को कई फुल टॉक टाइम ऑफर के साथ 50 प्रतिशत तका का टॉक वेल्यू ऑफर कर रहे हैं।''

बता दें कि बीएसएनएल द्वारा पिछले कई महीनों से जारी किए जा रहे ऑफर की सीरीज़ में यह लेटेस्ट है। इसी महीने कंपनी ने एक प्रमोशनल ऑफर लॉन्च किया था, जिसके तहत बीएसएनएल नेटवर्क पर 15 पैसा प्रति मिनट और दूसरे नेटवर्क पर 35 पैसा प्रति मिनट कॉल टैरिफ दिए गए थे। 8 रुपये वाले इस रीचार्ज पैक की वैधता 30 दिन है। 90 दिनों के लिए इसी टैरिफ की कीमत 15 रुपये है। डेटा का ज़्यादा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने 429 रुपये में 90 जीबी डेटा (1 जीबी डेटा 90 दिनों तक) वाला रीचार्ज प्लान पेश किया था।
Advertisement

बीएसएनएल देशभर में अपनी 4जी वीओएलटीई सेवा लॉन्च करने की योजना बना रही है। और इसने सरकार से 4जी और 5जी सेवाओं के लिए 700मेगाहर्ट्ज़ बैंड का इस्तेमाल करने के लिए अनुमति मांगी है। कंपनी ने 5जी के फील्ड ट्रायल के लिए नोकिया के साथ भी बातचीत की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Offers, BSNL Cashback Offer, BSNL Dussehra Offer

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.