ब्लू ब्रांड ने बड़ी बैटरी वाले दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2015 15:58 IST
पिछले महीने वीवो एयर एलटीई और प्योर एक्सएल एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद ब्लू ब्रांड ने अमेरिका में अब एनर्जी एक्स और स्टूडियो एनर्जी 2 हैंडसेट उतारा है। ये स्मार्टफोन अमजे़न यूएस की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
स्टूडियो एनर्जी 2 स्मार्टफोन 179 डॉलर में मिलेगा और एनर्जी एक्स की कीमत 109 डॉलर होगी। दोनों ही डुअल-सिम डिवाइस हैं और यह एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर चलेंगे।

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले ब्लू स्टोडियो एनर्जी 2 स्मार्टफोन ब्लू स्टोडियो एनर्जी का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 295 पीपीआई। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर, एआरएम माली टी720 और 1.5 जीबी रैम मौजूद है।

मेटल बॉडी वाले स्टूडियो एनर्जी 2 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मौजूद रहेगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 4जी सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, हॉटस्पॉट, यूएसबी-ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी वी2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 144.7x71.2x10.18 मिलीमीटर है और वज़न 176 ग्राम। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है जो 20 दिन का स्टैंडबाय टाइम देगी। स्टूडियो एनर्जी 2 स्मार्टफोन व्हाइट और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले ब्लू एनर्जी एक्स स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन के मामले में स्टूडियो एनर्जी 2 की तुलना में थोड़ा कमज़ोर है। हालांकि, डिस्प्ले के साइज और रिज़ॉल्यूशन में कोई फ़र्क नहीं है। लेकिन, यह ब्लू नेक्स लेंस टेक्नोलॉजी और आईपीएस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस को स्पीड देने का काम करेगा 1 जीबी का रैम। ग्राफिक्स के लिए इसमें एआरएम माली-400 मौजूद है। इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी) के लिए सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट का डाइमेंशन 142x70x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम। स्मार्टफोन को पावर देगी 4000 एमएएच की बैटरी। कंपनी के मुताबिक, यह 30 दिन से ज्यादा का स्टैंडबाय टाइम देगी। एनर्जी एक्स में 4जी के लिए सपोर्ट मौजूद नहीं है और यह गोल्ड व ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.