• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ब्लू डैश एक्स2 और डैश एम2 किफायती एंड्रॉयड फोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

ब्लू डैश एक्स2 और डैश एम2 किफायती एंड्रॉयड फोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

ब्लू डैश एक्स2 और डैश एम2 किफायती एंड्रॉयड फोन लॉन्च, जानें इनके बारे में
विज्ञापन
अमेरिका की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लू ने स्थानीय मार्केट में दो नए किफायती एंड्रॉयड फोन डैश एक्स2 और डैश एम2 लॉन्च किए हैं। अमेरिकी मार्केट में दोनों स्मार्टफोन के अनलॉक्ड वर्ज़न की कीमत 100 डॉलर से कम है। ब्लू डैश एक्स2 स्मार्टफोन अमेज़न की वेबसाइट पर 84.90 डॉलर (करीब 5,650 रुपये) में उपलब्ध है और ब्लू डैश एम2 की कीमत 69.90 डॉलर (करीब 4,650 रुपये) है। कंपनी ने जानकारी दी है कि दोनों ही फोन मेटल बॉडी वाले हैं। इन्हें बनाने में एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया गया है।

ब्लू डैश एक्स2 स्मार्टफोन एक डुअल सिम हैंडसेट है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक 6580 क्वाडकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए जीपीयू माली 400 इंटिग्रेटेड है और मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 1 जीबी रैम। डैश एक्स2 फोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्पले है।

ब्लू डैश एक्स2 का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरे के साथ फ्लैश भी मौजूद है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वाई-फाई + हॉटस्पॉट, माइक्रोयूएसबी 2.0 पोर्ट और ब्लूटूथ के अलावा अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।

अब बात ब्लू डैश एम2 स्मार्टफोन की। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में भी 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक 6580 प्रोसेसर दिया गया है। डुअल सिम डैश एम2 फोन में 5 इंच का (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 196 पीपीआई है। 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस इस फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
 
blu dash m2

इनबिल्ट स्टोरेज मात्र 4 जीबी है। अच्छी बात यह है कि यूज़र 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई हॉटस्पॉट और माइक्रो यूएसबी 2.0 शामिल हैं। इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी।

दोनों ही फोन एलटीई कनेक्टिविटी को सपोर्ट नहीं करते हैं। और इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाने के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। अमेज़न की वेबसाइट पर ब्लू डेश एक्स2 के ब्लैक और डैश एम2 के ग्रे वेरिएंट को लिस्ट किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »