ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू, कीमत जानें

ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू, कीमत जानें
विज्ञापन
कई महीनों तक सुर्खियों में रहने के बाद आखिरकार ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी के पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत 699 डॉलर (करीब 45,500 रुपये) है और यह अमेरिका में 6 नवंबर से उपलब्ध होगा।

गौर करने वाली बात है कि प्रिव स्मार्टफोन को 699 डॉलर में उपलब्ध कराया गया है जबकि इसे कुछ दिन पहले कंपनी की वेबसाइट पर थोड़ी देर के लिए 749 डॉलर में लिस्ट किया गया था। एक तरह से यह इच्छुक खरीददारों के लिए अच्छी खबर है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट ने जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन अमेरिका के चुनिंदा टेलीकॉम नेटवर्क पर काम नहीं करेगा। यह स्मार्टफोन यूनाइटेड किंगडम और कनाडा में क्रमशः 559 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 55,700 रुपये) और 899 कनाडा डॉलर (करीब 44,500 रुपये) में मिलेगा। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ब्लैकबेरी प्रिव में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440×2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3 जीबी के रैम, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, माइक्रो यूएसबी-पोर्ट और 18 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा।

स्मार्टफोन में 3410 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि आम इस्तेमाल में यह 22.5 घंटे तक चलेगी। एनएफसी फ़ीचर से लैस ब्लैकबेरी प्रिव में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर होंगे। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट में फिज़िकल कीबोर्ड भी है जो डिस्प्ले के नीचे मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »