ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड स्मार्टफोन 28 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड स्मार्टफोन 28 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
ब्लैकबेरी के पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन ब्लैकबेरी प्रिव को भारत में 28 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस हैंडसेट को लॉन्च करने के लिए नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। उसने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है।

याद दिला दें कि ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग पिछले साल अक्टूबर महीने में शुरू हुई थी। और इसकी बिक्री अमेरिका व कनाडा में पिछले साल नवंबर महीने में शुरू हुई। अमेरिका में ब्लैकबेरी प्रिव की कीमत 699 डॉलर है। यह भारत में करीब 47,300 रुपये के बराबर है। हम भारत में हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं।

ब्लैकबेरी प्रिव में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440×2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3 जीबी के रैम, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, माइक्रो यूएसबी-पोर्ट और 18 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा।

स्मार्टफोन में 3410 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि आम इस्तेमाल में यह 22.5 घंटे तक चलेगी। एनएफसी फ़ीचर से लैस ब्लैकबेरी प्रिव में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर होंगे। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट में फिज़िकल कीबोर्ड भी है जो डिस्प्ले के नीचे मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »