• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड फोन आधिकारिक साइट पर लिस्ट, कीमत सार्वजनिक

ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड फोन आधिकारिक साइट पर लिस्ट, कीमत सार्वजनिक

ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड फोन आधिकारिक साइट पर लिस्ट, कीमत सार्वजनिक
विज्ञापन
ब्लैकबेरी के बहुप्रतीक्षित एंड्रॉयड स्लाइडर स्मार्टफोन के बारे में कुछ नए खुलासे हुए हैं। इस बार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन को थोड़ी देर के लिए लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से कंपनी के पहले एंड्रॉयड हैंडसेट की कीमत, उपलब्धता व स्पेसिफिकेशन को लेकर और जानकारियां सार्वजनिक हुई हैं।

आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, ब्लैकबेरी प्रिव का अनलॉक्ड वर्ज़न अमेरिका में 749 डॉलर (करीब 48,800 रुपये) की कीमत में उपलब्ध होगा और कनाडा में 949 कनाडियन डॉलर (करीब 47,100 रुपये) में। लिस्टिंग से यह भी जानकारी मिली है कि कंपनी 16 नवंबर से हैंडसेट को मार्केट में उपलब्ध कराना शुरू कर देगी। पुरानी रिपोर्ट में भी ऐसा ही दावा किया गया था।

लिस्टिंग से प्रिव हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ। इसके मुताबिक, हैंडसेट में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 808 हेक्सा-कोर चिपसेट, 3 जीबी का रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज व माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट 18 मेगापिक्सल के रियर और 2  मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। यह भी पता चला है कि इसमें 3410 एमएएच की बैटरी होगी जो एक बार पूरी तरह से चार्ज़ होने के बाद 22.5 घंटे तक चलेगी। गौर करने वाली बात है कि एक थर्ड पार्टी रिटेलर ने भी हैंडसेट को इन्हीं स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया था।

कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्लैकबेरी के इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग कुछ देशों में 23 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हैंडसेट को हाल ही में भारतीय इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट जौब़ा पर भी लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग में इसकी कीमत 50,635 रुपये बताई गई थी। ध्यान रहे कि इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर अलग होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »