ब्लैकबेरी मरकरी सीईएस 2017 में हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2016 17:09 IST
ब्लैकबेरी फिलहाल अपना आखिरी क्वर्टी कीबोर्ड वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। और ख़बरों के मुताबिक इस स्मार्टफोन को ब्लैकबेरी डीटेक70 (मरकरी) नाम दिया जा सकता है। ताजा लीक से संकेत मिलते हैं कि इस स्मार्टफोन को सीईएस 2017 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, ताजा लीक से डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और अन्य चीजों के बारे में जानकारियां सामने आई हैं।

पिछले हफ्ते, इंटरनेट पर एक लीक तस्वीर से पता चला था कि ब्लैकबेरी डीटेक70 (मरकरी) स्मार्टफोन को जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। और इस फोन के स्पेस बार में एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इस लीक तस्वीर के साथ एक और तस्वीर में इसी महीने आई एक दूरी लीक रिपोर्ट की तुलना में थोड़ा फर्क देखा गया था।

इसके अलावा,  एक दूसरे टिप्सटर द्वारा साझा किए गए एक स्क्रीनशॉट के मुताबिक, ब्लैकबेरी मरकरी के एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने की उम्मीद है। इस फोन में 1080x1620 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का स्क्रीन हो सकता है। फोन की डेनसिटी 420 पीपीआई हो सकती है। इस हिसाब से, मरकरी स्मार्टफोन में 4.5 के आसपास स्क्रीन दिया जा सकता है।

एक दूसरी रिपोर्ट में ब्लैकबेरी डीटेक70 (मरकरी) के ताजा स्क्रीनशॉट से पिछली रिपोर्ट जैसी ही जानकारी सामने आई है। इस तस्वीर में डिस्प्ले के नीचे क्वर्टी कीबोर्ड देखा जा सकता है और ब्लैकबेरी प्रिव की तरह स्लाइडर नहीं है। इसके अलावा, स्पेसबार में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटिग्रेट किए जाने की भी उम्मीद है।
Advertisement

इसके अलावा, एक और टिप्स्टर ने दावा किया है कि ब्लैकबेरी मरकरी को अमेरिका में वेरिज़ॉन द्वारा बेचा जाएगा। और इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ब्लैकबेरी मरकरी में एक लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी। इस स्मार्टफोन को हाल ही में इंडोनेशिया की एक सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था और इसके जल्द ही उपलब्ध होने की जानकारी दी थी।
Advertisement

पिछली लीक में इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 18 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आने का दावा किया गया है।

बता दें कि ब्लैकबेरी आधिकारिक तौर पर अपने स्मार्टफोन के फैंस के लिए इस आखिरी फोन को बनाने के बाद स्मार्टफोन का निर्माण, स्टॉक और बिक्री बंद कर देगी।
Advertisement

ब्लैकबेरी मरकरी को सीईएस में पेश किए जाने की उम्मीद है। वहीं टीसीएल भी इस इवेंट में ब्लैकबेरी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.