BlackBerry Classic फिर से कर रहा एंड्रॉयड फोन के तौर पर वापसी, मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स

अगर आपने BlackBerry फोन चलाए हैं या देखें तो शायद आप जानते होंगे कि उन दिनों अपने लुक और डिजाइन के चलते कितने लोकप्रिय हुए करते थे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2025 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Zinwa Q25 में मीडियाटेक हेलियो जी99 चिपसेट शामिल होगा।
  • Zinwa Q25 में 12GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.x स्टोरेज दी जाएगी।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Zinwa Q25 एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा।

BlackBerry Classic में 720x720 टचस्क्रीन है।

Photo Credit: BlackBerry

अगर आपने BlackBerry फोन चलाए हैं या देखें तो शायद आप जानते होंगे कि उन दिनों अपने लुक और डिजाइन के चलते कितने लोकप्रिय हुए करते थे। हालांकि, पिछले कुछ सालों में ये बाजार से बिलकुल गायब हो गए हैं। अब BlackBerry Classic वापसी कर रहा है, जी हां आपने सही सुना, मगर अपने पुराने डिजाइन के साथ नए अपग्रेडेड फीचर्स से भी लैस होगा जो नए जमाने के यूजर्स को आकर्षित करने के लिए बेहद जरूरी हैं। चीनी कंपनी Zinwa टेक्नोलॉजीज ब्लैकबेरी क्लासिक (Q20) को अपडेटेड इंटरनल के साथ Zinwa Q25 नाम से वापस लाने की तैयारी कर रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Zinwa Q25 Price


Zinwa Q25 की कीमत $400 (लगभग 34,621 रुपये) होगी, जिसमें फुल असेंबल डिवाइस शामिल होगा। वहीं $300 (लगभग 25,966 रुपये) की कन्वर्जन किट उन यूजर्स के लिए मिलेगी, जिनके पास पहले से ही BlackBerry Classic है और खुद रेट्रोफिट करना पसंद करते हैं। किट और फुल डिवाइस दोनों अगस्त 2025 की शुरुआत में आने की उम्मीद है।


Advertisement
Zinwa Q25 Design


Zinwa Q25 फोन में नए हार्डवेयर दिए जाएंगे, लेकिन 720x720 टचस्क्रीन, फिजिकल कीबोर्ड, LED नोटिफिकेशन लाइट और आउटर बॉडी समेत कई पुराने चीजें भी बरकरार रहेंगी। इस प्रोजेक्ट के साथ मॉडर्न स्मार्टफोन फीचर्स को पुराने ब्लैकबेरी फॉर्म फैक्टर में शामिल करना है।


Zinwa Q25 Features Specifications


Zinwa Q25 में मीडियाटेक हेलियो जी99 चिपसेट शामिल होगा। इसके साथ 12GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.x स्टोरेज दी जाएगी। बैटरी को अपग्रेड करते हुए 3,000mAh का सेल मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Q25 एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा, लेकिन एंड्रॉयड 14 या उसके बाद के वर्जन में अपग्रेड करने का कोई प्लान नहीं है। हालांकि, Zinwa बग ठीक करने और कुछ फीचर्स शामिल करने के लिए अपडेट देने का प्लान बना रहा है। कनेक्टिविटी फीचर्स में NFC, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और सिंगल सिम स्लॉट शामिल होंगे। नए मदरबोर्ड में मॉडेम सभी ग्लोबल 4G LTE बैंड का सपोर्ट करते हैं, जिससे यह फोन दुनिया भर के अधिकतर नेटवर्क के साथ कंपेटिबल हो जाता है।
Advertisement

Zinwa ने यूट्यूब चैनल रिटर्निंग रेट्रो के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि अपडेटेड ट्रैकपैड पहले वाले की तरह ही होगा जो कि मोड के आधार पर कर्सर और डायरेक्शनल पैड दोनों के तौर पर काम करेगा। Zinwa ने यह भी कंफर्म किया है कि वह BlackBerry KEYone और BlackBerry Passport को भी ऐसे ही रिफ्रेश करने पर काम कर रहा है जो कि K25 और P26 नाम से आएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  2. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  3. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  4. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  5. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  6. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  7. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  8. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  9. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  10. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.