Black Shark 2 Pro गेमिंग फोन 30 जुलाई को होगा लॉन्च

Black Shark 2 Pro Gaming Phone: ब्लैक शार्क 2 प्रो गेमिंग फोन से 30 जुलाई 2019 को पर्दा उठाया जाएगा। यह गेमिंग हैंडसेट Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 जुलाई 2019 15:45 IST
ख़ास बातें
  • Black Shark 2 हुआ था मार्च में लॉन्च
  • वीबो पर हुई Black Shark 2 Pro के लॉन्च तारीख की घोषणा
  • ब्लैक शार्क 2 प्रो के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिली

Black Shark 2 Pro Gaming Phone: ब्लैक शार्क 2 प्रो गेमिंग फोन 30 जुलाई को होगा लॉन्च

Photo Credit: Weibo

Black Shark 2 Pro स्मार्टफोन को इस महीने 30 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर घोषणा करके बताया कि ब्लैक शार्क 2 प्रो से पर्दा चीन में आयोजित इवेंट के दौरान उठाया जाएगा, साथ ही एक टीज़र पोस्टर को भी साझा किया गया है। कुछ समय पहले सामने आए टीज़र से इस बात का पता चला था कि ब्लैक शार्क 2 प्रो में Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। याद करा दें कि Black Shark 2 को मार्च में चीनी मार्केट में तो वहीं भारत में इस हैंडसेट को मई में लॉन्च किया गया था। ब्लैक शार्क 2 भारत में फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

कंपनी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर इस बात की घोषणा की है कि नए ब्लैक शार्क 2 प्रो स्मार्टफोन को चीन में 30 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर से इस बात का पता चलता है कि स्थानीय समयानुसार इवेंट की शुरुआत दोपहर 2 बजे होगी। इसके अलावा ब्लैक शार्क के वीबो पेज ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस की घोषणा को भी रीपोस्ट किया है। यह इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि ब्लैक शार्क 2 प्रो नए चिपसेट से लैस हो सकता है।

क्वालकॉम ने इस सप्ताह के शुरुआत में स्नैपड्रैगन 855 प्लस की घोषणा की थी। इस चिपसेट को लेकर दावा किया गया है कि स्नैपड्रैगन 855 की तुलना में यह नया प्रोसेसर बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के साथ आएगा। Asus ROG Phone 2 पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट से लैस हो सकता है और इस स्मार्टफोन से 23 जुलाई को पर्दा उठाया जाएगा।

संभवत: ब्लैक शार्क 2 प्रो के स्पेसिफिकेशन में भी अपग्रेड देखने को मिलेगा। हैंडसेट से संबंधित फीचर्स से तो पर्दा 30 जुलाई को इवेंट के दौरान ही उठेगा। याद करा दें कि ब्लैक शार्क 2 में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम, लिक्विड कूल 3.0 लिक्विड-कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। भारत में ब्लैक शार्क 2 की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये तय की गई है। इस दाम में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को बेचा जाता है। वहीं, इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.