Black Shark 2 के लॉन्च से पहले आधिकारिक तस्वीर आई सामने

आधिकारिक लॉन्च से पहले ब्लैक शार्क 2 (Black Shark 2) के आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को साझा किया गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 मार्च 2019 13:46 IST
ख़ास बातें
  • Black Shark 2 के फ्रंट पैनल पर नहीं है कोई भी होम बटन
  • ब्लैक शार्क 2 में हो सकते हैं घुमावदार किनारें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा Black Shark 2

Black Shark 2 के लॉन्च से पहले आधिकारिक तस्वीर आई सामने

Photo Credit: Weibo/Peter Wu

Xiaomi की सहयोगी कंपनी Black Shark आज चीन में अपने अगले गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी के सीईओ Peter Wu ने आधिकारिक घोषणा से पहले ब्लैक शार्क 2 के आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को साझा किया है। तस्वीर में Black Shark 2 स्मार्टफोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। ब्लैक शार्क 2 की सामने आई तस्वीर में नॉच-लेस डिजाइन की झलक देखने को मिल रही है जिसके ऊपरी और निचले हिस्से में बॉर्डर है। Black Shark 2 के किनारे भी घुमावदार हैं। तस्वीर में ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन के साथ एक कंट्रोलर भी दिखाई दे रहा है, इसका मतलब कंपनी Black Shark 2 के साथ नए सर्कुलर टचपैड वाले कंट्रोलर को भी लॉन्च कर सकती है।

यह बात पहले ही कंफर्म हो चुकी है कि आगामी Black Shark 2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके साथ ही हैंडसेट को दो बार बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर भी लिस्ट किया गया था। लेकिन अब तक हैंडसेट का डिजाइन से पर्दा नहीं उठा था, लेकिन आज लॉन्च से पहले Black Shark 2 के आधिकारिक रेंडर को साझा किया गया है। Xiaomi के सीईओ ली जून (Lei Jun) ने भी ब्लैक शार्क 2 से संबंधित एक रेंडर को साझा किया, लेकिन फोन के बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है।

गौर करने वाली बात यह है कि Black Shark स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर एक होम बटन दिया गया था जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली थी। लेकिन ब्लैक शार्क 2 के फ्रंट पैनल पर ऐसा कोई बटन नज़र नहीं आ रहा है। ऐसे में यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि हैंडसेट के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा या फिर फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिलेगी।

आधिकारिक रेंडर को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि Black Shark 2 में मैटेलिक बॉडी का इस्तेमाल हो सकता है। इस बात से भी पहले पर्दा उठ चुका है कि फोन हीट मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूल 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा। कुछ समय पहले गीकबेंच लिस्टिंग से इस बात का भी पता चला था कि Black Shark 2 स्मार्टफोन 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है। लेकिन अंतूतू लिस्टिंग से यह पता चला था कि इसके अलावा एक वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ भी उतारा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Black Shark 2, Xiaomi, Black Shark
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.