Xiaomi Black Shark 2 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

Xiaomi ने अपने पहले गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark को अप्रैल में लॉन्च किया था। शाओमी अब ब्लैक शार्क के अपग्रेड वर्जन Black Shark 2 पर काम कर रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 सितंबर 2018 18:59 IST
ख़ास बातें
  • TENAA पर ब्लैक शार्क 2 का मॉडल नंबर AWM-AO लिस्ट
  • सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर Black Shark 2 लिस्ट
  • अप्रैल में लॉन्च हुआ था शाओमी का पहला गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark

Photo Credit: TENAA/SlashLeaks

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने पहले गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark को अप्रैल में लॉन्च किया था। शाओमी अब ब्लैक शार्क के अपग्रेड वर्जन Black Shark 2 पर काम कर रही है। चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर ब्लैक शार्क 2 का मॉडल नंबर AWM-AO लिस्ट किया गया है। पुराने मॉडल की तुलना में Black Shark 2 के डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेगा। ब्लैक शार्क मॉडल के बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल कैमरा सेटअप था, लेकिन इसके अपग्रेड वर्जन में वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिली है। शाओमी के पहले गेमिंग स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था, लेकिन टीना पर सामने आई नए मॉडल की तस्वीर में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल पर नजर आ रहा है। चीन में ब्लैक शार्क की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 31,700 रुपये) है। Black Shark 2 की शुरुआती कीमत भी इसकी के आसपास हो सकती है।

SlashLeaks की रिपोर्ट में टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Black Shark 2 में 5.99 इंच का डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। पिछले मॉडल की तरह ब्लैक शार्क 2 में भी पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160x75.26x8.7 मिलीमीटर हो सकती है। इसका मतलब हुआ कि Black Shark 2 पिछले मॉडल की तुलना में हल्का होगा। स्लैशलीक पर टीना साइट से ली नए स्मार्टफोन की चार तस्वीरों को पोस्ट किया गया है। नए मॉडल का साइड व्यू देखने से यह हैंडसेट पिछले मॉडल से मिलता जुलता नजर आ रहा है। हालांकि, बैक पैनल पर कुछ बदलाव किए गए हैं, जैसे कि Black Shark 2 में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल पर होने की वजह से फोन का फ्रंट पैनल प्लेन है। बैक पैनल के निचले हिस्से में Black Shark और S लोगो नजर आएगा।
Advertisement

हालांकि, अभी नए स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि स्टोरी लिखते समय तक स्लैशलीक पर मौजूद TENAA लिस्टिंग लिंक पर क्लिक करने पर नो रिकॉर्ड लिखा नजर आ रहा था। Black Shark 2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आ सकता है। ग्राफिक्स के लिए हैंडसेट में एड्रीनो 630 जीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए यह स्मार्टफोन लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है। Black Shark 2 की कीमत और उपलब्धता से फिलहाल पर्दा उठना अभी बाकी है। आने वाले समय में वेबसाइट टीना पर ब्लैक शार्क 2 से संबंधित अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Black Shark 2, Xiaomi, Black Shark, gaming smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.