20,000 रुपये तक के बजट वालों के लिए बेस्ट स्मार्टफोन

अब जब अगस्त महीने खत्म होने पर है। हमने अपने पाठकों की सुविधा के लिए 20,000 रुपये तक के बेस्ट स्मार्टफोन की सूची तैयार की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2018 16:31 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6.1 प्लस और शाओमी मी ए2 ने पेश की मजबूत दावेदारी
  • रेडमी नोट 5 प्रो अब भी बेहद ही लोकप्रिय है
  • ओप्पो जैसे ब्रांड के पास भी इस प्राइस सेगमेंट में बेहतरीन फोन हैं
स्मार्टफोन मार्केट के लिए एक महीने का वक्त बहुत है। इस दौरान कई ऐसे फोन आ जाते हैं जो पुराने हैंडसेट से हर लिहाज में बेहतर होते हैं। यह बदलाव सबसे ज़्यादा 10,000-20,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में देखने को मिलता है। ख़ासकर 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये वाले प्राइस रेंज में प्रतिस्पर्धा सबसे ज्यादा है, वो भी जब मार्केट में Nokia 6.1 Plus और Xiaomi Mi A2 जैसे फोन लाए जा चुके हैं। अब जब अगस्त महीने खत्म होने पर है। हमने अपने पाठकों की सुविधा के लिए 20,000 रुपये तक के बेस्ट स्मार्टफोन की सूची तैयार की है।

बता दें कि हमेशा की तरह हमने इस सूची में उन हैंडसेट को ही रखा है जिन्हें गैजेट्स 360 द्वारा रिव्यू किया गया है। क्योंकि ऐसी स्थिति में हम भरोसे के साथ यूज़र को इन फोन को खरीदने का सुझाव दे सकते हैं।

20,000 रुपये तक के बेस्ट स्मार्टफोन

Xiaomi Redmi Note 5 Pro
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो (रिव्यू) बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आने वाला एक और स्मार्टफोन है। मेटल डिज़ाइन वाले इस फोन में पिछले हिस्से पर बेहद ही सक्षम दो रियर कैमरे हैं। यह फेस अनलॉक फीचर से लैस है और इसमें बेहद ही क्रिस्प व वाइब्रेंट 5.99 इंच का डिस्प्ले है।


Advertisement
शाओमी के अन्य फोन की तरह Redmi Note 5 Pro अपनी कीमत में बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। पैकेज के तौर पर देखें तो यह 15,000 रुपये की प्राइस रेंज के बेस्ट स्मार्टफोन में से एक है। इसमें स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और बैटरी 4000 एमएएच की है। 14,999 रुपये में आपको इस फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट मिल जाएगा। वैसे, इसका एक 6 जीबी रैम वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 16,999 रुपये है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

Nokia 6.1 Plus
डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

रिव्यू में हमने पाया कि Nokia 6.1 Plus परफॉर्मेंस के मामले में बेहद ही दमदार है। ग्लास बैक डिजाइन खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। दरअसल, नोकिया 6.1 प्लस हाल ही में लॉन्च किए गए Nokia 6.1 की कमियों को दूर करता है। इसकी कीमत 15,999 रुपये है जिसे बेहद ही आक्रामक माना जाएगा। कम रोशनी में रियर कैमरे की परफॉर्मेंस को लेकर अब भी थोड़ी शिकायत है। फ्रंट कैमरे भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता। लेकिन यह बेहद ही सक्षम और हरफनमौला हैंडसेट है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

Xiaomi Mi A2
नए Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement


रिव्यू में हमने पाया कि Xiaomi Mi A2 के कैमरे शानदार हैं। देखा जाए तो यह इस प्राइस रेंज के बेहतरीन कैमरा फोन में से एक है। इसके अलावा पावरफुल स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर अब तक ज़्यादा महंगे फोन का हिस्सा रहा है। ऐसे में बजट दाम में दमदार परफॉर्मेंस की चाहत रखने वाले ग्राहकों को यह फोन ज़रूर लुभाएगा। Xiaomi Mi A2 की कीमत 16,999 रुपये है। हार्डवेयर को देखते हुए यह बेहद ही आक्रामक दाम है। हालांकि, शाओमी मी ए2 में कुछ कमियां भी हैं। बैटरी क्षमता औसत से कम है। इस वजह से कमज़ोर बैटरी लाइफ मिलती है। Xiaomi ने 3.5 एमएम हेडफोन जैक की छुट्टी कर दी है और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी कोई स्लॉट नहीं है। खरीदार इन दोनों पहलुओं पर खासा गौर करते हैं। अगर आपको स्टॉक एंड्रॉयड चाहिए और कैमरे भी दमदार होने की ख्वाहिश है तो Mi A2 आपके लिए ही बना है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

Oppo F7
हाल ही में ओप्पो एफ7 हैंडसेट की कीमत कर दी गई थी। अब इस फोन का 4 जीबी रैम वेरिेएंट 19,990 रुपये में मिल जाएगा। डुअल सिम Oppo F7 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल स्क्रीन 2.0 डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। Oppo F7 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह रियल-टाइम एचडीआर क्षमता के साथ आता है। कंपनी ने एआई ब्यूटी 2.0 ऐप के बारे में भी बताया है।

रिव्यू में हमने पाया था कि Oppo F7 अपने पुराने वेरिएंट से बैटरी लाइफ और प्रोसेसर के मामले में बड़ा अपग्रेड है। इसका सेल्फी कैमरा इस प्राइस रेंज में बेस्ट है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very light
  • Good battery life
  • Speedy CPU
  • High-quality selfie camera
  • Bad
  • No fast charging
  • UI feels clunky and dated
  • Lacks premium feel
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.23 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

आप चाहें तो पुराने आईफोन एसई के बारे में भी विचार कर सकते हैं। वहीं, शाओमी का नया Poco F1 भी बेहद ही दमदार विकल्प है। हालांकि, इसके शुरुआती वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। लेकिन इस दाम में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला हैंडसेट किसी भी दिन आम यूज़र को लुभाएगा। तो ये हैं 20,000 रुपये तक के बेहतरीन स्मार्टफोन। आप इनमें से कौन सा फोन खरीदेंगे? कमेंट सेक्शन के ज़रिए हमें जरूर बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, Best Smartphones, Xiaomi Mi A2

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.