बड़ी बैटरी वाले बजट स्मार्टफोन, जिनपर मिल रही है छूट

हमने आपकी सुविधा के लिए चुनिंदा ऐसे स्मार्टफोन की सूची की तैयार की है जो बड़ी बैटरी के साथ आते हैं और उन्हें सस्ते में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2017 19:02 IST
ख़ास बातें
  • हम और आप फोन लेते वक्त बैटरी क्षमता को लेकर बेहद ही गंभीर होते हैं
  • लेकिन बजट भी अहम मुद्दा होता है
  • बजट रेंज में कई स्मार्टफोन मिल जाएंगे जो बड़ी बैटरी के साथ आते हैं
हम और आप फोन लेते वक्त बैटरी क्षमता को लेकर बेहद ही गंभीर होते हैं। हमारी कोशिश यही रहती है कि एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदा जाए जो बड़ी बैटरी के साथ आए। लेकिन बजट भी अहम मुद्दा होता है। आज की तारीख में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में सबसे ज़्यादा खरीदारी 10,000 रुपये वाले प्राइस रेंज में देखने को मिलती है। अच्छी बात यह है कि इस प्राइस रेंज में आपको कई स्मार्टफोन मिल जाएंगे जो बड़ी बैटरी के साथ आते हैं।

इससे ज़्यादा अच्छी खबर यह है कि आपको इन दिनों इन बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पर छूट भी मिल सकती है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट पर सेल का सीज़न का चल रहा है। इस वजह से कई हैंडसेट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। हमने आपकी सुविधा के लिए चुनिंदा ऐसे स्मार्टफोन की सूची की तैयार की है जो बड़ी बैटरी के साथ आते हैं और उन्हें सस्ते में खरीदा जा सकता है।

लेनोवो के6 पावर
4000 एमएएच की बैटरी के साथ आने वाले Lenovo K6 Power को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सस्ते में बेचा जा रहा है। इसका 3 जीबी रैम वेरिएंट को 1,500 रुपये की छूट के साथ 8,499 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 4 जीबी रैम पर 2,000 रुपये की छूट दी गई है। यह आपको 8,999 रुपये में मिल जाएगा।
Advertisement
 

लेनोवो के6 पावर में 5 इंच फुल एचडी (1920x1090 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो के इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ सोनी आईएमएक्स258 सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह पीडीएएफ, प्रो मोड, स्लो मोशन और टाइम लैप्स फ़ीचर से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

मोटो ई4 प्लस
Advertisement
लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी ने इस साल जुलाई महीने में 5000 एमएएच बैटरी वाले मोटो ई4 प्लस को भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 9,999 रुपये थी। फ्लिपकार्ट सेल में यह हैंडसेट सस्ते में बिक रहा है। छूट मात्र 500 रुपये की है, लेकिन एक्सिस बैंक का कार्ड इस्तेमाल करके आप 10 फीसदी कैशबैक पा सकते हैं।
 

Moto E4 Plus 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। प्लस वेरिएंट में मीडियाटेक एमटीके6737एम प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने फोन मे एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया है। आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अनुभव मिलेगा। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

पैनासोनिक एलुगा रे 700
Advertisement
अगर आप बड़ी बैटरी वाले फोन को बंपर छूट के साथ खरीदना चाहते हैं तो Panasonic Eluga Ray 700 एक बेहतरीन विकल्प है। 5000 एमएएच बैटरी वाले इस हैंडसेट को हाल ही में 13,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन लॉन्च के वक्त से कंपनी ने इस हैंडसेट को डिस्काउंट के साथ उपलब्ध करा रखा है। आप इस हैंडसेट को 3,991 रुपये की छूट के साथ 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
 

फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। पैनासोनिक एलुगा रे 700 में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल्स ) फुल एचडी आईपीएस ऑन सेल डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटीके6753 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। स्टोरेज 32 जीबी है। फोटोग्राफी की बात करें तो एलुगा रे 700 में पीडीएएफ, 5पी लेंस और अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए फ्रंट फ्लैश व अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स
असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) को भारत में फरवरी में 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) की अहम खासियत मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन है जिसे एल्यूमीनियम से बनाया गया है। यह फिंगरप्रिंट स्कैनर और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। अच्छी खबर यह है कि फोन 6,000 रुपये की छूट के साथ 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
 

स्मार्टफोन में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6750 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट में यूज़र 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कैमरे की बात करें तो ज़ेनफोन 3एस मैक्स में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/2.0 अपर्चर, 5पी लार्गन लेंस और डुअल-एलईडी रियल-टोन फ्लैश से लैस है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है।

शाओमी रेडमी 4
वैसे, तो शाओमी रेडमी 4 को सिर्फ बैटरी के लिए नहीं जाना जाता। अगर आप एक संपूर्ण पैकेज की तलाश में है तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। इस फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। अमेज़न वेबसाइट पर इस हैंडसेट के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 1,500 रुपये की छूट दी गई है। आप इस फोन को 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं। और आप सिटी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करके अतिरिक्त 10 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं।
 

Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। डसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • Decent display
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No fast charging support
  • Cameras could have been better
  • No dedicated microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6753वी

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Strong camera performance
  • Android 7.0 Nougat
  • Well built
  • Bad
  • Way too much software bloat
  • Average overall performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  4. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  10. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.