पुराना मोबाइल खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2016 15:36 IST
ऐसा ज़रूरी नहीं है कि हर शख्स नया मोबाइल ही खरीदे। कई बार ज़रूरत या पैसे की तंगी की वजह से यूज़र पुराना (सेकेंड हैंड) मोबाइल खरीदने के लिए मजबूर होते हैं। वैसे, हमारा सुझाव होगा कि आप हमेशा नया स्मार्टफोन ही खरीदें। लेकिन यह फैसला बेहद ही निजी है। तय आपको करना है। कुछ मौकों पर देखा गया है कि आपको एक ऐसा हैंडसेट पसंद आया जिसकी कीमत बहुत ज्यादा है लेकिन सैकेंड हैंड डिवाइस की कीमत आपके बजट में है। ऐसे में कई यूज़र पुराना हैंडसेट ही खरीद लेते हैं।     

अगर आपने भी पुराना स्मार्टफोन खरीदने का फैसला किया है तो इन बातों का ज़रूर रखें ख्याल।
Advertisement

1. मोबाइल की स्थिति
आप फोन खरीदने से पहले उसकी स्थिति के बारे में ज़रूर जानना चाहेंगे। यह जांच पर उसके लुक पर होगी। फोन आपको तो पसंद है ही, पर उसकि स्थिति क्या है? स्क्रीन तो नहीं टूटा हुआ है। उसपर स्क्रैच तो नहीं है। फोन गिर जाने के कारण कहीं उसका कोई हिस्सा टूट तो नहीं हो गया है। इस तरह की सामान्य जांच के बाद जब आप आश्वस्त हो जाएं तभी फोन खरीदने के बारे में विचार करें।
Advertisement

2. अब जांच तकनीकी तौर पर
सबसे पहले आप फोन के मालिक से ही यह जानने की कोशिश करें कि फोन को सर्विस सेंटर तो नहीं ले जाया गया है। उसमें किस तरह की कमियां है। वैसे, आपको सबकुछ सही पता लग जाए, इसकी संभावना बेहद ही कम है। क्योंकि फोन का मालिक उसे बेचने से पहले कमियों का ज़िक्र क्यूं करेगा। लेकिन एक बार पूछने में क्या जाता है। अगर आपको फोन के बारे में तकनीकी तौर पर कुछ जानकारी है तो जांच खुद ही कर सकते हैं। या किसी जानकार दोस्त या शख्स की मदद लें। कुछ फिजिकल चीजों की जांच तो आप भी कर सकते हैं, जैसे कि  माइक, स्पीकर, डिस्प्ले, चार्ज़र और ईयरफोन प्लग। फोन कॉल करके माइक के बारे में पता चल जाएगा। गाना बजाकर स्पीकर से आने वाली आवाज का, ईयरफोन लगाकर ईयरफोन प्लग की स्थिति का, चार्ज़र लगाकर चार्जिंग पोर्ट व चार्ज़र का पता चला जाएगा। आप डिस्प्ले में डेड पिक्सल की भी जांच कर सकते हैं। हैंडसेट का टचस्क्रीन कैसा काम रहा है। यह स्मूथ है या नहीं। कैमरे तो सही है। आप एक-दो तस्वीरें भी खींच लें। ताकि कैमरे के बारे में भी कुछ बेसिक बातें पता लग जाएं।
Advertisement
 

3. बिल और एक्सेसरी के बारे में पूछें
क्या आपको पुराने फोन के साथ बिल और एक्सेसरी मिल रहे हैं? यह भी जान लें। बिल से आपको फोन खरीदने की तारीख का पता चल जाएगा। और अगर फोन वारंटी के अंदर है तो सर्विस सेंटर में आपको बिल की ज़रूरत तो पड़ेगी। फोन आमतौर पर ईयरफोन, चार्ज़र और डेटा केबल जैसे एक्सेसरी के साथ आता है। आपको पुराने फोन के साथ ये एक्सेसरी मिल रहे हैं तो अच्छी बात है। और ऐसा नहीं है तो इसके बदले आप हैंडसेट की कीमत में थोड़ी-बहुत कटौती कर लें।
Advertisement

4. कीमत की तुलना करें
 

पुराने हैंडसेट की कीमत क्या है? यह अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में आपको www.sahivalue.com जैसी वेबसाइट की मदद लेनी चाहिए। यहां पर कुछ जानकारियां साझा करके पुराने हैंडसेट की कीमत जान सकते हैं। इस तरह से फोन के मालिक द्वारा बताई जा रही कीमत से तुलना भी कर पाएंगे। Atterobay.com और रीग्लोब का कैशिफाय ऐप भी इसमें कारगार साबित होगा। और मोल-भाव करना तो हम भारतीयों के खून में होता है।
Advertisement

5. ओएलएक्स और क्विकर के जरिए मोबाइल खरीद रहे हैं तो...
इन दिनों आपको कई क्लासीफाइड वेबसाइट पर पुराने मोबाइल के विज्ञापन मिल जाएंगे। कई लोगों यहां से भी सैकेंड हैंड स्मार्टफोन खऱीदना पसंद करते हैं। लेकिन यहां से मोबाइल खरीदने से पहले कई बातों का ख्याल रखें। फोन के मालिक से किसी सार्वजनिक जगह पर मिलें। उस शख्स के आईकार्ड की एक फोटो कॉपी भी लाने को कहें। क्योंकि फोन चोरी का निकला तो आपके पास कुछ सबूत तो रहेगा। और इन क्लासीफाइड वेबसाइट पर दिख रही तस्वीरों के झांसे में बिल्कुल ना फंसें। अपनी आंखों से देखे पर ही विश्वास करें। बाकी सामान्य जांच और तकनीकी जांच वाली प्रक्रिया को पूरी तरह से दोहराएं। और जब आप पूरी तरह से संतुष्ट हो जाएं तभी मोबाइल फोन खरीदें।

6. ज्यादा पुराना मोबाइल ना खरीदें
हमारा सुझाव होगा कि आप ज्यादा पुराना हैंडसेट ना खरीदें। एंड्रॉयड की दुनिया में एक साल से पुराना हैंडसेट बहुत काम का साबित नहीं होगा। एंड्रॉयड डिवाइस हर दिन नए फ़ीचर के साथ आ रहे हैं। अब आप 2016 में 2014 का फोन क्यों इस्तेमाल करना चाहोगे। आप उस फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बारे में जांच लें। अब जब एंड्रॉयड एन पर बात चल रही है तो आप एंड्रॉयड किटकैट वाला हैंडसेट क्यों इस्तेमाल करना चाहोगे।

7. इलाके के रिटेल स्टोर में जांचें
कई रिटेल स्टोर में भी आपको पुराने मोबाइल मिल जाएंगे। हालांकि, इन जगहों पर आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है और गारंटी मिलने की भी संभावना बेहद कम है। अगर दुकानदार आपके भरोसे का है तो आप उससे अपने लिए पुराना हैंडसेट खरीद सकते हैं। कम से कम फर्जीवाड़े की टेंशन तो नहीं रहेगी।

आप पुराना मोबाइल खरीदने से पहले किन बातों का रखते हैं ख्याल? हमें कमेंट बॉक्स के जरिए बताइए।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphone, Mobile, Old Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.