48MP रियर कैमरे और 6GB रैम के साथ Balmuda Phone फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Balmuda Phone की कीमत JPY 104,800 (लगभग 67,841 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया फोन की प्री-बुकिंग जापान में आज 17 नवंबर से शुरू कर दी गई है। हालांकि, फोन की सेल 26 नवंबर से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 नवंबर 2021 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Balmuda Phone में मौजूद है सिंगल रियर कैमरा
  • स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस है बालमुडा फोन
  • फोन की बैटरी 2,500mAh की है
जापान में अपने होम अप्लायंसेस के लिए जानी-जाने वाली Balmuda कंपनी ने आखिरकार स्मार्टफोन कैटेगरी में भी एंट्री मार ली है। जी हां, कंपनी ने अपना पहला फोन Balmuda Phone जापान में लॉन्च कर दिया है। फोन को लॉन्च करते वक्त Balmuda के सीईओ Gen Terao ने कहा कि इस फोन का मार्केट में लाने का मकसद एक कॉम्पैक्ट एंड्रॉयड फोन की जरूरत को पूरा करना है, क्योंकि मार्केट में लॉन्च होने वाले ज्यादातर नए डिवाइस आकार में काफी बड़े होते हैं जिन्हें एक हाथ से ऑपरेट करना मुश्किल होता है। फोन की प्री-बुकिंग जापान में आज से शुरू कर दी गई है।
 

Balmuda Phone Price

Balmuda Phone की कीमत JPY 104,800 (लगभग 67,841 रुपये) है,जो कि फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। जैसे कि हमने बताया फोन की प्री-बुकिंग जापान में आज 17 नवंबर से शुरू कर दी गई है। हालांकि, फोन की सेल 26 नवंबर से शुरू की जाएगी।
 

Balmuda Phone Price specification

Balmuda Phone फोन एंड्रॉयड 11 पर पर चलता है और इसमें 4.9-इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। इसके अलावा फोन स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल 48 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

फोन की बैटरी 2,500mAh की है, फोन की बैटरी को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए और वायरलेस तरीके से चार्ज किया जा सकता है। फोन के डिज़ाइन की बात करें, तो इसमें कर्व्ड बैक के साथ अनोखा लुक दिया गया है।

फोन का डायमेंशन 123.69.8x13.7mm और वज़न 138 ग्राम है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  2. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  3. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  4. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  7. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  9. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.