सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार

बीते साल यानी 2025 में Apple टॉप कंपनी रही। कंपनी ने 57% का शेयर हासिल किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 जनवरी 2026 18:22 IST
ख़ास बातें
  • नए स्मार्टफोन की कीमत 400 डॉलर के औसत प्राइस के पार
  • स्मार्टफोन खरीदना है तो औसत रूप से 36 हजार से ज्यादा रुपये खर्च करें
  • हार्डवेयर पार्ट्स की कीमतों में उछाल ने बढ़ाई महंगाई

2025 के अंत में स्मार्टफोन मार्केट ने कीमतों के मामले में नई ऊंचाई को छू लिया है।

Photo Credit: Freepik

स्मार्टफोन की कीमतों में बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। 2025 के अंत में स्मार्टफोन मार्केट ने कीमतों के मामले में नई ऊंचाई को छू लिया है। अब एक नए स्मार्टफोन की कीमत 400 डॉलर के औसत प्राइस को पार कर गई है। यानी एक नए स्मार्टफोन की औसत कीमत अब लगभग 37 हजार रुपये पहुंच गई है। वहीं यूनिट सेल्स में यह बढ़ोत्तरी बहुत ज्यादा नहीं है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Counterpoint Research में एक बड़ा खुलासा हुआ है। नए स्मार्टफोन्स की कीमत 400 डॉलर के औसत को पार कर गई है। अब आपको नया स्मार्टफोन खरीदना है तो औसत रूप से 36 हजार से ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट ने 2025 के अंत में इस ऊंचाई को छू लिया है। यूनिट सेल्स में 4% की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं ग्लोबल रिवेन्यू 135 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। यानी स्मार्टफोन मार्केट की वैल्यू 12.37 अरब रुपये को पार कर गई है। 

बढ़ती कीमतों की असली वजह

काउंटरपॉइंट रिसर्च कहती है कि हाई एंड स्मार्टफोन्स में बूम देखने को मिला है। कस्टमर अब प्रीमियम स्मार्टफोन मॉडल खरीद रहे हैं। पिछले साल की तुलना में औसत विक्रय मूल्य 3% से ज्यादा बढ़ा है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यह सिर्फ लग्जरी डिमांड का असर नहीं है। पिछले कुछ समय में हार्डवेयर पार्ट्स की कीमतों में उछाल आया है। मैमोरी चिप की शॉर्टेज और बढ़ती कीमतों का भी असर है जिससे एवरेज प्राइस में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। 

Apple टॉप पर

रिसर्च में सामने आया है कि बीते साल यानी 2025 में Apple टॉप कंपनी रही। 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 57% का शेयर हासिल किया। इसके iPhone 16 और iPhone 17 मॉडल काफी डिमांड में आए जिनसे कंपनी के रिवेन्यू में 11% की बढ़ोत्तरी हुई। Samsung ने 17% की ग्रोथ दर्ज की। हालांकि इसका एवरेज सैलिंग प्राइस 20% से गिर गया। वहीं, Galaxy S25 सीरीज, Z Fold 7 जैसे मॉडल्स ने सेल्स में 12% की बढ़ोत्तरी दर्ज करवाने में मदद की। Xiaomi का रिवेन्यू और यूनिट सेल्स 10% गिरे। वहीं Oppo को बढ़त मिली और कंपनी ने 23% की ग्रोथ दर्ज की। 

Advertisement

स्मार्टफोन होंगे और ज्यादा महंगे

2026 में स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ती रहने के कयास लगाए गए हैं। कंपनियां AI फीचर्स को बढ़ाने में लगी हुई हैं और RAM महंगी होती जा रही हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो कंपनियां बढ़ती कीमतों को संभालने में सफल नहीं रहेंगी उनके लिए भविष्य में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.