Asus ZenFone Zoom और ZenFone Max होंगे IFA 2015 में लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 26 अगस्त 2015 11:41 IST
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस (Asus) अगले महीने बर्लिन में होने वाले आईएफए ट्रेड शो में ज़ेनफोन ज़ूम (ZenFone Zoom) और ज़ेनफोन मैक्स (ZenFone Max) स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसका खुलासा कंपनी के सीईओ जेरी शेन ने किया। आपका बता दें कि ताइवान की इस कंपनी ने 2 सितंबर को अपने इवेंट के लिए एक टीज़र वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में नए ZenFone स्मार्टफोन, नए स्मार्टवाच और नए मॉनीटर लॉन्च किए जाने की ओर इशारा किया गया था।

ज्ञात हो कि इन दोनों ही स्मार्टफोन को कंपनी पहले ही पेश कर चुकी है। आसुस ज़ेनफोन ज़ूम (Asus ZenFone Zoom) को ZenFone 2 के साथ इस साल CES में पेश किया गया था। वहीं, ZenFone Max को कंपनी ने भारत में इस महीने की शुरुआत में पेश किया था।

Asus ZenFone Zoom के बारे में जानकारी दी गई थी कि यह 2015 की दूसरी तिमाही में ग्लेसियर व्हाइट और मेट्योराइट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत $399 ( करीब 25,300 रुपये) होगी। इसमें स्थानीय टैक्स शामिल नहीं है।

Asus ZenFone Max की सबसे बड़ी खूबी 5000mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन को पावरबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 pixel) IPS डिस्प्ले, Snapdragon 410 प्रोसेसर, 2GB का रैम (RAM), 8GB या 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज (64GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट), लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी ने Max स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

शेन ने Digitimes को 2016 में कंपनी की योजना के बारे में भी बताया। कंपनी इस दौरान ZenFone सीरीज़ के 6-7 नए स्मार्टफोन पेश करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी PadFone सीरीज़ को ZenFone Deluxe मॉडल का हिस्सा बनाने के बारे में सोच रही है। इस साल कंपनी  का लक्ष्य 2.1 करोड़ स्मार्टफोन बाज़ार में उतारने का है। वहीं, 2016 में इसे बढ़ाकर 3-4 करोड़ तक ले जाने का है।
Advertisement

आपको बता दें कि कंपनी ने Asus ZenFone Zoom को फोटोग्राफर को ध्यान में रखकर डेवलप किया है। इसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम मौजूद है। हैंडसेट लेटेस्ट Asus ZenUI पर चलता है जो Android 5.0 Lollipop पर बेस्ड है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.