आसुस ने लॉन्च किया 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 अगस्त 2016 15:52 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है
  • फोन अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है
  • आसुस के इस फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
आसुस ने भारत में ज़ेनफोन सेल्फी स्मार्टफोन का एक और वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाला यह स्मार्टफोन नए डायमंड कट रियर पैनल डिज़ाइन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये है। फिलहाल यहर वेरिएंट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है और सितंबर तक यह स्मार्टफोन रिटेल स्टोर पर भी मिलना शुरू हो जाएगा।

आसुस ज़ेनफोन सेल्फी को 15,999 रुपये की कीमत पर पिछले साल सिंतबर में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में क्रमशः 15,999 और 17,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। अब इस वेरिएंट के साथ ही आसुस ने इस फोन की कीमत घटा कर 12,999 रुपये कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें कुछ दूसरे सुधार भी किए हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव है इसके रियर पैनल का डायमंड कट डिज़ाइन के साथ आना। यह वेरिएंट ग्लेशियर ग्रे, शीर गोल्ड, डायमंड व्हाइट, ब्लू और पिंक कलर में मिलेगा। इसके अलावा 3 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वाले इस वेरिएंट में एक्सपेंडेबल स्टोरेज को 64 जीबी से बढ़ाकर 128 जीबी कर दिया गया है।

आसुस ज़ेनफोन सेल्फी ज़ेडडी551केएल में 5.5 इंच (1920x1080 पिक्सल) फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 एमएसएम8939 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू है।

बात करें कैमरे की तो सेल्फी फोकस इस स्मार्टफोन में एफ/2.2 अपर्चर, 88 डिग्री वाइड एंगल लेंस, डुअल कलर रियल टोन फ्लैश और सेल्फी पैनोरमा के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं एफ/2.0 अपर्चर, ऑटो लेज़र फोकस लेंस, डुअल कलर रियल टोन फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला आसुस का यह फोन एंड्रॉयज लॉलीपॉप पर चलता है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5 x 77.2 x 10.8-3.9 मिलीमीटर और वज़न 170 ग्राम है। 4जी कनेक्टिविटी के अलावा यह स्मार्टफोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, जीपीआरएस/एज और माइक्रो यूएसबी जैसे सपोर्ट के साथ आता है। आसुस ज़ेनफोन सेल्फी ज़ेडडी551केएल स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरो सेंसर, हाल सेंसर भी दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.