Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें फिर लीक

ASUS ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले एक बार फिर असूस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 के साथ ZenFone Max M2 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2018 14:47 IST
ख़ास बातें
  • ZenFone Max Pro M2 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर
  • स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट से लैस हो सकता है ZenFone Max M2
  • 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है जे़नफोन मैक्स प्रो एम2

ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 की तस्वीरें फिर लीक

Photo Credit: WinFuture.de

हैंडसेट निर्माता कंपनी ASUS ने कंफर्म किया है कि ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। GsmArena की रिपोर्ट से पता चला है कि आधिकारिक लॉन्च से पहले एक बार फिर असूस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 के साथ ZenFone Max M2 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं।

बता दें कि, GsmArena की रिपोर्ट में दिखाई दे रही तस्वीरों और स्पेसिफिकेशन को सबसे पहले WinFuture.de वेबसाइट द्वारा पब्लिश किया गया था। सबसे पहले बात ZenFone Max Pro M2 की। जेनफोन मैक्स प्रो एम2 के बैक पैनल पर ग्लास, कर्व्ड एज और घुमावदार कॉनर्र किनारे दिखाई दे रहे हैं। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे हैं। सिक्योरिटी कै लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और उसके ठीक नीचे Asus का लोगो नजर आएगा। फोन के फ्रंट पैनल पर नीचे की तरफ बॉर्डर दिया गया है। ऊपरी हिस्से पर नॉच को जगह मिली है।
 

ZenFone Max Pro M2 के बैक पैनल पर है फिंगरप्रिंट सेंसर
Photo Credit: WinFuture.de

रिपोर्ट में कहा गया है कि ZenFone Max Pro M2 में 6 इंच (1,080 x 2,340 पिक्सल) डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। फोन में 4 जीबी रैम के साथ फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के दो विकल्प मिलेंगे। उम्मीद है कि स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया जाए। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ फोन में जान फूंकने के लिए 5,000एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है।
 

ZenFone Max M2 के बैक पैनल पर दिख रहे दो रियर कैमरे
Photo Credit: WinFuture.de

हालांकि,  ZenFone Max M2 से संबंधित अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। जेनफोन मैक्स एम2 का डिजाइन देखने में तो ZenFone Max Pro M2 की तरह लग रहा है। लेकिन मैक्स एम2 का नॉच Max Pro M2 के मुकाबले थोड़ा बड़ा नजर आ रहा है। इसमें भी 6 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले होगी। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के दो विकल्प मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.