Asus ZenFone Max Pro M2 इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Asus ZenFone Max Pro M2 के भारत में लॉन्च होने की तारीख का खुलासा असूस इंडिया ने कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2018 12:47 IST
ख़ास बातें
  • ZenFone Max Pro M2 एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर मिलेगा
  • इस साल लॉन्च किए गए ZenFone Max Pro M1 का अपग्रेड है नया फोन
  • ZenFone Max Pro M2 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 होने की पुष्टि
Asus ZenFone Max Pro M2 के भारत में लॉन्च होने की तारीख का खुलासा असूस इंडिया ने कर दिया है। Asus के लोकप्रिय हैंडसेट Asus ZenFone Max Pro M1 के इस अपग्रेड को भारतीय मार्केट में दिसंबर में पेश किया जाएगा। ZenFone Max Pro M2 भी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिलेगा। दूसरी तरफ, इंटरनेट पर असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के स्पेसिफिकेशन और रेंडर सार्वजनिक हो गए हैं।
 

Asus ZenFone Max Pro M2 के लॉन्च की तारीख

असूस इंडिया ने ट्वीट करके जानकारी दी कि ZenFone Max Pro M2 को 11 दिसंबर को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा। ट्वीट करके असूस इंडिया ने लॉन्च की तारीख तो बताई ही साथ में इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन होने की भी जानकारी दी।
Advertisement
 

याद रहे कि Asus ZenFone Max Pro M1 को इस साल ही अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। दमदार स्पेसिफिकेशन और बड़ी बैटरी से लैस इस फोन को पैसा वसूल स्मार्टफोन का तमगा मिला। देखा जाए तो मार्केट में कम होती हिस्सेदारी के बीच इस फोन ने ही असूस को वापसी करने का मौका दिया। ऐसे में कंपनी को नए ZenFone Max Pro M2 से भी ढेरों उम्मीदें होंगी।
 

Asus ZenFone Max Pro M2 स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, असूस ने ZenFone Max Pro M2 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 होने की पुष्टि की है। इसके अतिरिक्त WinFuture.de की एक रिपोर्ट में असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताया गया है। दूसरी तरफ, Asus ZenFone Max M2 के बारे में भी जानकारी लीक हुई है। इसके अतिरिक्त वेबसाइट पर दोनों ही फोन की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें भी सामने आईं हैं।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि ZenFone Max Pro M2 में 6 इंच (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। फोन में 4 जीबी रैम के साथ फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के दो विकल्प मिलेंगे। उम्मीद है कि स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया जाए। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है।

हालांकि,  ZenFone Max M2 से संबंधित अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। जेनफोन मैक्स एम2 का डिजाइन देखने में तो ZenFone Max Pro M2 की तरह लग रहा है। लेकिन मैक्स एम2 का नॉच Max Pro M2 के मुकाबले थोड़ा बड़ा नजर आ रहा है। इसमें भी 6 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के दो विकल्प मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.