Asus ZenFone Max Pro M1 की दूसरी सेल आज, पहली सेल रही थी 'हिट'

Asus का लेटेस्ट स्मार्टफोन Zenfone Max Pro M1 के लिए इंतज़ार आज खत्म हो रहा है। गुरुवार को Asus Zenfone Max Pro M1 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 12 बजे से शुरू हो रही है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 10 मई 2018 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Zenfone Max Pro M1 के लिए इंतज़ार आज खत्म
  • गुरुवार को Asus Zenfone Max Pro M1 की दूसरी सेल
  • इनकी कीमतें 10,999 रुपये और 12,999 रुपये हैं

Asus ZenFone Max Pro M1 की दूसरी सेल आज

Asus का लेटेस्ट स्मार्टफोन Zenfone Max Pro M1 के लिए इंतज़ार आज खत्म हो रहा है। गुरुवार को Asus Zenfone Max Pro M1 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 12 बजे से शुरू हो रही है। असूस ने फ्लिपकार्ट के साथ एक्सक्लूसिव साझेदारी की थी। Asus Zenfone Max Pro M1 की टक्कर Xiaomi Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro और Honor 9 Lite जैसे स्मार्टफोन के साथ है। ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 का आज 3 जीबी वेरिएंट, 4 जीबी वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इनकी कीमतें 10,999 रुपये और 12,999 रुपये (क्रमश:) हैं।

फ्लिपकार्ट पर दिख रहे बैनर में ज़िक्र है कि सेल में सीमित स्टॉक ही उतारा जाएगा। यहां 'नोटिफाई मी' पर टैप/क्लिक कर आप नोटिफिकेशन मेल पर पा सकते हैं। बता दें कि Zenfone Max Pro M1 की पहली सेल 3 मई को हुई थी, जो 'सुपरहिट' रही थी। गैजेट्स 360 के कुछ साथियों ने तब इसे खरीदने की कोशिश की थी लेकिन असफल रहे थे। हालांकि, फोन का 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट बाकी दोनों की तुलना में देर तक बिक्री के लिए उपलब्ध दिख रहा था। Asus ZenFone Max Pro M1  के खास फीचर हैं स्टॉक एंड्रॉयड, पतले बेज़ल, डुअल रियर कैमरे।
 

Asus ZenFone Max Pro M1 कीमत

ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। यूज़र इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और ग्रे रंग में खरीद पाएंगे।

असूस ज़ेनफोन प्रो एम1 फ्लिपकार्ट की नई Complete Mobile Protection Plan के साथ आता है। टूटी हुई स्क्रीन, लिक्विड डैमेज, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर डैमेज से सुरक्षा मिलेगी। फ्लिपकार्ट से इस सेवा को पाने के लिए यूज़र को 49 रुपये देने होंगे।
Advertisement
 

Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। 

ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.