Asus ZenFone Max Pro M1 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस ने Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2018 12:28 IST
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1
  • 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है Asus ZenFone Max Pro M1
  • ZenFone Max Pro M1 में हैं दो रियर कैमरे

Asus ZenFone Max Pro M1 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस ने Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है। नया अपडेट नवंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और ऑप्टिमाइजेशन के साथ आ रहा है। ZenFone Max Pro M1 में आ रहे कई बग को भी फिक्स किया गया है। Asus ने मंगलवार को घोषणा की थी कि असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 के लिए अपडेट फर्मवेयर-ओवर-द-एयर (FOTA) के जरिए जारी किया गया है। बता दें कि Asus ZenFone Max Pro M1 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट बैच बनाकर रोल आउट हुआ है, ऐसे में सभी यूजर्स के पास अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

गौर करने वाली बात यहां ये है कि अपडेट के बाद फोन के एंड्रॉयड वर्जन में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। Asus ने पिछले सप्ताह खुलासा किया था कि असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 के लिए फरवरी 2019 में Android 9.0 Pie अपडेट जारी होगा। एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के अलावा ऑफिशियल चेंजलॉग से पता चलता है कि फोन के वाई-फाई हॉटस्पॉट फीचर में भी सुधार किया गया है। इसके अलावा थर्ड पार्टी ऐप जैसे कि इंस्टाग्राम भी सुधार के साथ आ रह हैं।
Advertisement


Aेsus ZenFone Max Pro M1 को मिले नए सॉफ्टवेयर अपडेट में हेडफोन के जरिए ऑडियो एक्सपीरियंस और बैटरी खपत को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कैमरा परफॉर्मेंस को इंप्रूव किया गया है। नए अपडेट का FOTA वर्जन नंबर OPM1.WW_Phone-15.2016.1811.338-20181206 है।
Advertisement
 

Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

Asus ZenFone Max Pro M1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
Advertisement

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar battery life
  • Competent rear camera
  • Vibrant display
  • Bad
  • Iffy autofocus
  • Front camera isn't much of an upgrade
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.