Asus ZenFone Max Pro M1 की पहली सेल रही 'हिट', अगली सेल...

Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन 10 मई को दोबारा बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Asus ZenFone Max Pro M1 ने भारत में पिछले हफ्ते दस्तक दी थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 मई 2018 11:01 IST

Asus ZenFone Max Pro M1 पहली सेल रही 'हिट', अगली सेल...

Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन 10 मई को दोबारा बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Asus ZenFone Max Pro M1 ने भारत में पिछले हफ्ते दस्तक दी थी। गुरुवार को फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उतारा गया था, जो जल्द ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। गैजेट्स 360 के कुछ साथियों ने भी इसे खरीदने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। हालांकि, फोन का 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट बाकी दोनों की तुलना में देर तक बिक्री के लिए उपलब्ध दिख रहा था।

Asus ने यह नहीं बताया है कि सेल के लिए कितने ZenFone Max Pro M1 उतारे गए थे। हालांकि कंपनी ने एक बयान में यह ज़रूर कहा है कि Asus ZenFone Max Pro M1 को भारतीय ग्राहकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह हैंडसेट Xiaomi Redmi Note 5 Pro को टक्कर देता है, जो 15,000 रुपये के आस-पास रेंज में बेहतर फोन है। Asus ZenFone Max Pro M1  के खास फीचर हैं स्टॉक एंड्रॉयड, पतले बेज़ल, डुअल रियर कैमरे।
 

Asus ZenFone Max Pro M1 कीमत

ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। यूज़र इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और ग्रे रंग में खरीद पाएंगे।

असूस ज़ेनफोन प्रो एम1 फ्लिपकार्ट की नई Complete Mobile Protection Plan के साथ आता है। टूटी हुई स्क्रीन, लिक्विड डैमेज, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर डैमेज से सुरक्षा मिलेगी। फ्लिपकार्ट से इस सेवा को पाने के लिए यूज़र को 49 रुपये देने होंगे।
 

Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.