Asus ZenFone Max Pro M1 का 6 जीबी रैम वेरिेएंट इस महीने ही आएगा भारत

Asus ZenFone Max Pro M1 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कब आएगा? इस सवाल का जवाब मिल गया है।

Asus ZenFone Max Pro M1 का 6 जीबी रैम वेरिेएंट इस महीने ही आएगा भारत
ख़ास बातें
  • ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • इस कीमत में हैंडसेट की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 5 Pro से होगी
विज्ञापन
Asus ZenFone Max Pro M1 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कब आएगा? इस सवाल का जवाब मिल गया है। दरअसल, असूस ने अपने लोकप्रिय असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के इस वेरिएंट की लॉन्च तारीख बता दी है। यू कहें कि लॉन्च महीने के बारे में बताया है। यह वेरिएंट जुलाई माह में उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, कंपनी ने बुधवार को अपने Asus ZenFone 5Z स्मार्टफोन भारत में मार्केट उतारा। याद रहे कि Asus ZenFone Max Pro M1 को इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त कंपनी ने इस फोन के तीन वेरिएंट होने की जानकारी दी थी- 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज। हालांकि, इस दौरान ही कंपनी ने बताया था कि शुरुआत में सिर्फ 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट बेचे जाएंगे। और 6 जीबी रैम वेरिएंट को बाद में लाया जाएगा। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के इस वेरिएंट का कैमरा सेटअप अलग है। इसमें 16 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है और यह 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है।
 

Asus ZenFone Max Pro M1 की भारत में कीमत

ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाता है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस कीमत में हैंडसेट की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 5 Pro से होगी। ध्यान रहे कि रेडमी नोट 5 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जा रहा है। बता दें कि असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 पहले की तरह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ही मिलेगा।


Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ZenFone Max Pro M1 के तीन वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। तीसरे वेरिेएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

अब बात इस फोन की एक और खासियत की। Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »