Asus ZenFone Max Pro M1 के इन दो वेरिएंट को मिला अपडेट के साथ ईआईएस वीडियो सपोर्ट

ZenFone Max Pro M1 Update: Asus ने ZenFone Max Pro M1 के इन दो वेरिएंट के लिए इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टैबलाइजेशन फीचर को जारी किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 नवंबर 2018 10:24 IST
ख़ास बातें
  • FOTA अपडेट को बैच बनाकर किया जा रहा रोल आउट
  • लाइव वालपेपर के साथ आएगा Asus ZenFone Max M1 FOTA अपडेट
  • 6 जीबी रैम के बाद अब 3 एवं 4 जीबी रैम वेरिएंट को मिला EIS सपोर्ट

Asus ZenFone Max Pro M1 के इन दो वेरिएंट को मिला यह खास अपडेट

हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus ने ZenFone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम यूजर्स के लिए अपडेट जारी किए जाने की घोषणा की है। असूस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 को मिला नया अपडेट इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टैबलाइजेशन (EIS) फीचर और लाइव वालपेपर के साथ आएगा। Asus ZenFone Max Pro M1 के लिए अपडेट बैच बनाकर रोल आउट किया गया है। बता दें कि असूस ब्रांड के इस फोन को मिले फोटा अपडेट का वर्जन नंबर WW_Phone-15.2016.1810.337-20181106 है।

बैच बनाकर अपडेट को जारी किया गया है इसका मतलब सभी यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में थोड़ा वक्त लग सकता है। ZenFone Max Pro M1 यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वह सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच करते रहें। फोन को वाईफाई से कनेक्ट कर और कम से कम 80 प्रतिशत चार्ज होने पर ही अपडेट करें। याद करा दें कि Asus ने पिछले महीने जेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 6 जीबी रैम वेरिएंट के लिए इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टैबलाइजेशन वीडियो सपोर्ट को जारी किया था। उस दौरान कंपनी ने वादा किया था कि ZenFone Max Pro M1 के अन्य दोनों वेरिएंट को भी जल्द अपडेट दिया जाएगा।
Advertisement
 

Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

Asus ZenFone Max Pro M1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

अब बात इस फोन की एक और खासियत की। Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
Advertisement

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus ZenFone Max Pro M1, Asus, EIS Video Support
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.