Asus ZenFone Max M1 और ZenFone Lite L1 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Asus ने आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान दो नए बजट स्मार्टफोन ZenFone Max M1 (ZB556KL) और ZenFone Lite L1 (ZA551KL) को लॉन्च कर दिया है। आइए आपको दोनों हैंडसेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2018 16:54 IST
ख़ास बातें
  • जेनफोन मैक्स एम1 की भारत में कीमत 8,999 रुपये
  • जेनफोन लाइट एल1 की कीमत 6,999 रुपये है
  • Asus ZenFone Max M1, Lite L1 फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आते हैं

Asus ZenFone Max M1 और ZenFone Lite L1 भारत में लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus ने आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान दो नए बजट स्मार्टफोन ZenFone Max M1 (ZB556KL) और ZenFone Lite L1 (ZA551KL) को लॉन्च कर दिया है। जेनफोन मैक्स एम1 (ZB556KL) और जेनफोन लाइट एल1 (ZA551KL) के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह हैंडसेट सिंगल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट और बिना नॉच डिजाइन के साथ लॉन्च किए गए हैं। फोन में जान फूंकने के लिए मैक्स वेरिएंट में 4,000 एमएएच बैटरी वहीं लाइट वेरिएंट में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Asus ZenFone Max M1 में सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा।
 

Asus ZenFone Max M1 (ZB556KL), ZenFone Lite L1 (ZA551KL) की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में जेनफोन लाइट एल1 की कीमत 6,999 रुपये है। असूस ने कहा कि फेस्टिव सीजन के दौरान हैंडसेट 5,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर बेचा जाएगा। यह कीमत कब तक लागू रहेगी, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है। जेनफोन मैक्स एम1 की भारत में कीमत 8,999 रुपये है। फेस्टिव सीजन के दौरान Asus ZenFone Max M1 7,499 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही हैंडसेट ब्लैक और गोल्ड रंग में मिलेंगे। असूस ब्रांड के दोनों बजट स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर धमाका डेज के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। धमाका डेज की तारीख की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।
 

अब बात लॉन्च ऑफर्स की। ZenFone Max M1 और ZenFone Lite L1 पर रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक और 50 जीबी अतिरिक्त डेटा और 99 रुपये में मोबाइल प्रोटेक्शन दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर छह महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है।
 

Asus ZenFone Max M1 (ZB556KL) स्पेसिफिकेशन

जेनफोन मैक्स एम1 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित जेनयूआई 5.0 पर चलता है। डुअल सिम वाले असूस के इस हैंडसेट में 5.45 इंच (720x1440 पिक्सल) एचडी+आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 82 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 430 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अर्पचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अर्पचर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर भी एलईडी फ्लैश है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000एमएएच की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 80211 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.0, एपीजीपीएस, जीपीएस, ग्लोनास शामिल है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 147.3x70.9x8.7 मिलीमीटर और इसका वजन 150 ग्राम है।
 

Asus ZenFone Lite L1 (ZA551KL) स्पेसिफिकेशन

जेनफोन लाइट एल1 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, अर्पचर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश मौजूद है। फोन का 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्त किया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं रहेगा। लेकिन इस हैंडसेट में आपको फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000एमएएच की बैटरी है। लाइट एल1 के अन्य स्पेसिफिकेशन मैक्स एम1 से मिलते जुलते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • Outdated processor
  • Below average low-light camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and easy to use
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Outdated processor
  • Slow face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.