Asus ZenFone Live के टॉप फ़ीचर जानें

असूस ने बुधवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन लाइव लॉन्च कर दिया। असूस ज़ेनफोन लाइव में अनोखा ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर दिया गया है। यह फोन भारत में 9,999 रुपये में उपलब्ध है। असूस ज़ेनफोन लाइव में क्या-कुछ है ख़ास? क्या यह स्मार्टफोन, बाज़ार में मौज़ूद दूसरे स्मार्टफोन को टक्कर दे पाएगा? जानें ज़ेनफोन लाइव के टॉप फ़ीचर के बारे में।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 मई 2017 17:44 IST
ख़ास बातें
  • असूस का यह स्मार्टफोन 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है
  • भारत में इस हैंडसेट की कीमत 9,999 रुपये होगी
  • इसकी सबसे अहम खासियत दुनिया की पहली लाइव स्ट्रीमिंग ब्यूटिफिकेशन तकनीक है
असूस ने बुधवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन लाइव लॉन्च कर दिया। असूस ज़ेनफोन लाइव में अनोखा ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर दिया गया है। यह फोन भारत में 9,999 रुपये में उपलब्ध है। असूस ज़ेनफोन लाइव में क्या-कुछ है ख़ास? क्या यह स्मार्टफोन, बाज़ार में मौज़ूद दूसरे स्मार्टफोन को टक्कर दे पाएगा? जानें ज़ेनफोन लाइव के टॉप फ़ीचर के बारे में।

1. कैमरा
Advertisement
इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2, 1.4 माइक्रोन पिक्सल साइज़ और सॉफ्ट लाइट एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे में लो लाइट, मैनुअल मोड, नाइट और सेल्फी मोड हैं।

2. ब्यूटिफिकेशन
Asus ZenFone Live की सबसे अहम खासियत दुनिया की पहली लाइव स्ट्रीमिंग ब्यूटिफिकेशन तकनीक है। ब्यूटीलाइव ऐप एक लाइव स्ट्रीमिंग ऐप है जिससे रियल-टाइम में ही दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। यह फ़ीचर ख़ासतौर पर उस समय काम आएगा जब फेसबुक, यूट्यूब जैसी दूसरी सोशल मीडिया साइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही हो। कंपनी ने डुअल एमईएम माइक्रोफोन के बारे में भी बताया है। इसके अलावा बेहतर आवाज़ के लिए 5 मेगनेट स्पीकर दिया गया है।
Advertisement

3. कीमत
Asus ZenFone Live को सबसे पहले फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। भारत में इस हैंडसेट की कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत के साथ स्मार्टफोन की तुलना हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी 4 के टॉप वेरिएंट और लेनोवो के6 पावर जैसे स्मार्टफोन से होगी।
Advertisement

4. उपलब्धता 
यह स्मार्टफोन हर जगह उपलब्ध है। कोई फ्लैश सेल नहीं है, यानी आसानी से खरीद पाएंगे। असूस ज़ेनफोन लाइव की बिक्री भारत में 24 मई यानी बुधवार से देशभऱ के नामी ई-कॉमर्स साइट और रिटेल स्टोर में शुरू होगी।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • ZenUI is easy to use
  • Live Beautification works
  • Bad
  • No fingerprint sensor
  • Severely outdated SoC
  • Poor performance
  • Lags with Beautification on video
  • Dated Android Marshmallow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2650 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.