असूस ज़ेनफोन लाइव स्मार्टफोन भारत में 24 मई को हो सकता है लॉन्च

असूस ने फरवरी में ज़ेनफोन लाइव स्मार्टफोन पेश किया था। और अब इस स्मार्टफोन के 24 मई को भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट से यह जानकारी मिली। इनवाइट में साफ तौर पर किसी ख़ास स्मार्टफोन का ज़िक्र नहीं किया गया है लेकिन इसमें हैशटैग गो लाइव #GoLive का इस्तेमाल किया गया है। और उम्मीद है कि इसका संबंध ज़ेनफोन लाइव से है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मई 2017 09:22 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन लाइव में बिल्ट-इन ब्यूटिफिकेशन ऐप दिया गया है
  • ज़ेनफोन लाइव सबसे पहले फरवरी में पेश किया गया था
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 24 मई को लॉन्च किया जा सकता है
असूस ने फरवरी में ज़ेनफोन लाइव स्मार्टफोन पेश किया था। और अब इस स्मार्टफोन के 24 मई को भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट से यह जानकारी मिली। इनवाइट में साफ तौर पर किसी ख़ास स्मार्टफोन का ज़िक्र नहीं किया गया है लेकिन इसमें हैशटैग गो लाइव #GoLive का इस्तेमाल किया गया है। और उम्मीद है कि इसका संबंध ज़ेनफोन लाइव से है।

असूस ज़ेनफोन लाइव स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसका रियल-टाइम ब्यूटिफिकेशन कैमरा। ब्यूटीलाइव ऐप एक लाइव स्ट्रीमिंग ऐप है जिससे रियल-टाइम में ही दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। यह फ़ीचर ख़ासतौर पर उस समय काम आएगा जब फेसबुक, यूट्यूब जैसी दूसरी सोशल मीडिया साइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही हो। इस स्मार्टफोन में बिल्ट-इन एमईएमएस माइक्रोफोन हैं जो बैकग्राउंड नॉज़ की पहचान कर उसे खत्म करता है।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन लाइव (ज़ेडबी50केएल) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले 75 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और ब्लूलाइट फिल्टर फ़ीचर के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित ज़ेनयूआई 3.5 पर चलता है। इस फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर है, हालांकि असूस ने चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। फोन में 2 जीबी रैम है और यह 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। असूस ने पुष्टि की है कि ज़ेनफोन लाइव यूज़र को गूगल ड्राइव पर दो साल के लिए 100 जीबी मुफ्त स्टोरेज मिलेगी। डुअल सिम वाला यह डिवाइस दोनों सिम पर 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। हालांकि, असूस ने स्पष्ट किया है कि 3जी डब्ल्यूसीडीएमए/4जी एलटीई सर्विस पर एक समय में एक ही सिम कार्ड कनेक्ट किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2, 1.4 माइक्रोन पिक्सल साइज़ और सॉफ्ट लाइट एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे में लो लाइट, मैनुअल मोड, नाइट और सेल्फी मोड हैं। ज़ेनफोन लाइव में एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। हैडसेट को पावर देने के लिए 2650 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। असूस ज़ेनफोन लाइव का डाइमेंशन  141.2x71.7x7.9 मिलीमीटर और वज़न 120 ग्राम है। यह फोन शिमर गोल्ड, रोज़ पिंक और नेवी ब्लैक कलर में मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • ZenUI is easy to use
  • Live Beautification works
  • Bad
  • No fingerprint sensor
  • Severely outdated SoC
  • Poor performance
  • Lags with Beautification on video
  • Dated Android Marshmallow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2650 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  2. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  3. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  4. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  5. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  6. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  7. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  8. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  9. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.