आसुस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई में है 8 मेगापिक्सल का कैमरा, 7,999 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2016 15:14 IST
आसुस ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन आसुस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई (टी500) लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए आसुस ज़ेनफोन गो का एलटीई वेरिएंट ही है। दोनों स्मार्टफोन का डिस्प्ले साइज़ भी एक जैसा है। ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई की कीमत 7,999 रुपये है और इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया और स्नैपडील से खरीदा जा सकता है।

आसुस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई कंपनी के तेजी से बढ़ते बजट स्मार्टफोन लिस्ट की नई पेशकश है। कंपनी ने 4जी एलटीई सपोर्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए ही बजट गो सीरीज में एलटीई सपोर्ट देना शुरू किया है।
Advertisement

बात करें स्पेसिफिकेशन की, तो आसुस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई में (1280 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर क्वालकॉम एमएसएम8916 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है।

आसुस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले यूजर के लिए 5 जीबी की मुफ्त लाइफटाइम आसुस वेबस्टोरेज भी दे रही है।
Advertisement

फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डुअल सिम सपोर्ट वाले  आसुस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और दूसरे स्टैंडर्ड फीचर मौजूद हैं।
Advertisement

सॉफ्टवेयर की बात करें तो आसुस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेन यूआई स्किन है। फोन को पॉवरफुल बनाती है 2500 एमएएच बैटरी। यह स्मार्टफोन चारकोल ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Asus Zenfone, Asus Ze

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.