Asus ZenFone Ares में है 8 जीबी रैम और क्वाडएचडी डिस्प्ले

Asus ने लेटेस्ट स्मार्टफोन ZenFone Ares को ताइवान में लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक पिछले साल आए...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 जून 2018 12:15 IST

Asus ZenFone Ares

Asus ने लेटेस्ट स्मार्टफोन ZenFone Ares को ताइवान में लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक पिछले साल आए Asus ZenFone AR जैसे हैं। इसमें एआर, वर्चुअल रिएलिटी का अनुभव यूज़र को ख़ास तौर पर मिलेगा। हैंडसेट में अतिरिक्त तौर पर सोनिकमास्टर 3.0 हाई-रेस ऑडियो डिकोडर है। साथ ही डीटीएस हेडफोन को यह सपोर्ट करता है। असूस ताइवान में ZenFone Ares को 9,990 ताइवानी डॉलर (22,700 रुपये) में बेच रही है। यह कीमत ज़ेनफोन एआर से कम है, जो पिछले साल जुलाई में भारत में 49,999 रुपये कीमत में उतारा गया था।
 

Asus ZenFone Ares कीमत

ताइवानी रिटेलर पीसीहोम इस फोन के प्री-ऑर्डर ले रहा है। ऑनलाइन लिस्टिंग फीचर के साथ हैंडसेट की कीमत 9,990 ताइवानी डॉलर है। हैंडसेट लोकल रिटेलर के ज़रिए उपलब्ध होगा। ताइवान लॉन्च की कबर सबसे पहले डीलइनटेक ने दी है।

Asus ZenFone Ares स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Asus ZenFone Ares एंड्रॉयड नूगा पर चलता है, जिसके टॉप पर मिलेगा ज़ेनयूआई। हैंडसेट में दिया गया है 5.7 इंच का क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले। डिस्प्ले पैनल पर ट्रू2लाइन तकनीक है, जो वीआर का अनुभव देने में मददगार है। यह ऑयल रिपेलेंट कोटिंग के साथ आता है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर। साथ देते हैं 8 जीबी रैम। स्मार्टफोन के बैक में 23 मेगापिक्सल का सेंसर है, जिसमें असूस हाइ-रेस पिक्सलमास्टर 3.0 तकनीक इस्तेमाल हुई है। कैमरे का अपर्चर एफ 2.0 है। कैमरा मोशन ट्रैकिंग और डेप्थ सेसिंग के लिए सक्षम है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है, जिसका अपर्चर एफ 2.0 है।

कॉन्टेंट स्टोर के लिए 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे 2 टीबी तक बढ़ाना संभव होगा। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और हेडफोन जैक सपोर्ट है। Asus ZenFone Ares में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जो होम बटन पर मिलेगा। फोन में काम करती है 3300 एमएएच की बैटरी, जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट से लैस है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus, Asus zenfone ares
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.