64MP रोटेटिंग कैमरा के साथ Asus ZenFone 8 Flip लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खासियतें

Asus ZenFone 8 Flip फोन की कीमत EUR 799 (लगभग 71,000 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है, वो हैं गेलेक्टिक ब्लैक और ग्लेशियर सिल्वर।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 मई 2021 15:46 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 8 Flip स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है
  • असूस ज़ेनफोन 8 फ्लिप में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • फोन में मौजूद है 8 जीबी रैम

गेलेक्टिक ब्लैक और ग्लेशियर सिल्वर में आया है ये फोन

Asus ZenFone 8 Flip स्मार्टफोन को मोटराइज्ड फ्लिप कैमरा के साथ लॉन्च कर दिया गया है, जो कि इससे पहले आपने Asus Zenfone 7 सीरीज़ में देखा था। मोटराइज्ड फ्लिप कैमरा मैकेनिज्म में रोटेटिंग कैमरा डिज़ाइन दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल रियर कैमरे के साथ-साथ सेल्फी कैमरा के रूप में भी किया जा सकता है। जिसका मतलब यह है कि इस फोन के डिस्प्ले में आपको सेल्फी कैमरा के लिए किसी प्रकार का नॉच व होल-पंच कटआउट नगहगीं मिलेगा। असूस ज़ेनफोन 8 स्मार्टफोन को Asus ZenFone 8 के साथ पेश किया गया है। लेटेस्ट फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया यूरोप व ताइवान में शुरू कर दी गई है, जो कि दो कलर ऑप्शन में आया है।
 

Asus ZenFone 8 Flip price

Asus ZenFone 8 Flip फोन की कीमत EUR 799 (लगभग 71,000 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है, वो हैं गेलेक्टिक ब्लैक और ग्लेशियर सिल्वर। फोन की प्री-बुकिंग यूरोप व ताइवान में शुरू कर दी गई है।
Advertisement

ASUS ने फिलहाल अंतरराष्ट्रीय कीमत व उपलब्धता संबंधी जानकारी साझा नहीं की है।
 

Asus ZenFone 8 Flip specifications

डुअल-सिम (नैनो) ASUS Zenfone 8 Flip स्मार्टफोन Android 11 आधारित ZenUI 8 पर काम करेगा। इसमें 6.67 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) Samsung एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1100 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। असूस ज़ेनफोन 8 फ्लिप फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए असूस ज़ेनफोन 8 फ्लिप फोन में ट्रिपल रोटेटिंग कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ Sony IMX686 का 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, f/2.2 लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मौजूद है जो कि 3x ऑप्टिकल ज़ूम प्रदान करता है। रोटेटिंग कैमरा होने की वजह से रियर कैमरा को रोटेट करके इसका इस्तेमाल सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए किया जा सकता है।

असूस ज़ेनफोन 8 फ्लिप फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6/ 6E, ब्लूटूथ वी5.2, GPS/A-GPS/NavIC, एनएफसी, FM रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह दी गई है।
Advertisement

फोन की बैटरी की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ Quick Charge 4.0 और Power Delivery सपोर्ट मिलता है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। फोन का डायमेंशन 165.04x77.28x9.6mm और भार 230 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.