Asus ZenFone 7 हैंडसेट होगा 26 अगस्त को लॉन्च

कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लाइव स्ट्रीम वीडियो पब्लिश किया है जिसमें Asus ZenFone 7 के लॉन्च के बारे में जानकारी दी गई है। लाइव स्ट्रीम वीडियो से डिवाइस के बारे में बेहद ही कम जानकारी मिल पाई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 अगस्त 2020 15:18 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 7 को एनसीसी सर्टिफिकेशन मिल चुका है
  • साफ नहीं है कि Asus ZenFone 7 को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा
  • क्वाड कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है असूस ज़ेनफोन 7
Asus ZenFone 7 के लॉन्च की तारीख का खुलासा हो गया है। इस डिवाइस को 26 अगस्त को ताइवान में लॉन्च किया जाना है। बता दें कि असूस ज़ेनफोन 7 हैंडसेट मार्केट में 2019 में लॉन्च किए गए Asus ZenFone 6 के अपग्रेड के तौर पर आएगा। याद रहे कि असूस ज़ेनफोन 6 को भारतीय मार्केट में बाद में Asus 6Z के नाम से पेश किया गया था। फिलहाल, असूस ज़ेनफोन 7 को भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुरानी रिपोर्ट्स से यह इशारा ज़रूर मिला है कि कंपनी Asus ZenFone 7 Pro मॉडल पर भी काम कर रही है।

कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लाइव स्ट्रीम वीडियो पब्लिश किया है जिसमें Asus ZenFone 7 के लॉन्च के बारे में जानकारी दी गई है। लाइव स्ट्रीम वीडियो से डिवाइस के बारे में बेहद ही कम जानकारी मिल पाई है। ज्यादातर बातें लॉन्च इवेंट की हैं। यह 26 अगस्त को भारतीय समयानुसार साढ़े 11 बजे आयोजित होगा। इस वीडियो से फोन में क्वाड कैमरा सेटअप की ओर इशारा ज़रूर मिला है।

Qualcomm ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि असूस ज़ेनफोन 7 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। जबकि Asus ZenFone 7 Pro मॉडल में स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर दिए जाने की खबर है। एक गीकबेंच लीक से पता चला था कि फोन में 16 जीबी रैम हो सकते हैं। वैसे, इसके कई और वेरिएंट भी होंगे।

असूस ज़ेनफोन 7 को एनसीसी सर्टिफिकेशन मिल चुका है। लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले है। डिवाइस में 512 जीबी तक की स्टोरेज हो सकती है। इस फोन में 4,115 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 20 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई6, ब्लूटूथ 5 और एनएफसी शामिल हो सकते हैं।
Advertisement

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि Asus ZenFone 7 को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा। अगर लॉन्च होता है तो इस बार भी कंपनी फोन का नाम थोड़ा अलग रखेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.