Asus ZenFone 6 में होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी

Asus ZenFone 6 का नया टीज़र सामने आया है जिससे फोन के कुछ फीचर्स कंफर्म होते हैं। Asus ZenFone 6 से 16 मई को स्पेन में पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मई 2019 09:50 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा Asus ZenFone 6
  • 5,000 एमएएच बैटरी होगी असूस जे़नफोन 6 में
  • Asus ZenFone 6 में होंगे दो रियर कैमरे

Asus ZenFone 6 में होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी

Asus ZenFone 6 का नया टीज़र सामने आया है जिससे फोन के कुछ फीचर्स कंफर्म होते हैं। इसके अलावा असूस के प्रबंधक ने इस बात का संकेत दिया है फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जो 48 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर से लैस होगा। असूस ज़ेनफोन 6 (Asus ZenFone 6) में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। Asus ZenFone 6 से 16 मई को स्पेन में पर्दा उठाया जाएगा।

टीज़र को ट्विटर पर पब्लिश किया गया है। टीज़र से इस बात से भी पर्दा उठ गया है कि असूस ज़ेनफोन 6 (Asus ZenFone 6) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। असूस जे़नफोन 6 में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, ट्रिपल स्लॉट (सिम कार्ड + सिम कार्ड + माइक्रोएसडी कार्ड), नोटिफिकेशन लाइट और स्मार्ट की है। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि आखिर स्मार्ट की का काम क्या होगा। अन्य स्मार्टफोन की तरह हो सकता है कि इसमें स्मार्ट की का भी इस्तेमाल गूगल असिस्टेंट के लिए किया जाए।

टीज़र से इस बात का पता चलता है कि असूस के आगामी स्मार्टफोन में ऑडियो जैक को जगह मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर Asus की प्रतिद्धंदी कंपनी OnePlus ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक की झलक नहीं मिलेगी और इसमें डुअल-सिम कार्ड स्लॉट होगा। Asus ZenFone 6 से ठीक दो दिन पहले वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो को लॉन्च किया जाना है।

असूस के प्रबंधक ने इंस्टाग्राम पर इस बात से पर्दा उठाया कि जे़नफोन 6 डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ मोर्स कोड भी है। संभवतः यह तस्वीर ZenFone 6 से ली गई है। मोर्स कोड को बदलने के बाद पता चलता है कि Asus ZenFone 6 में 48 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर होंगे, साथ ही इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।
Advertisement

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन अभी कंफर्म नहीं हुए हैं। कहा जा रहा है कि फोन फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन के साथ उतारा जा सकता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 हो सकता है। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज हो सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 855

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.