Asus ZenFone 6 की वास्तविक तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरों की मिली झलक

Asus ZenFone 6 के केस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) और वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 11 मई 2019 10:55 IST
ख़ास बातें
  • तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से पर दिखे दो रियर कैमरे
  • असूस जे़नफोन 6 के बैक पैनल पर दिखा फिंगरप्रिंट सेंसर
  • 16 मई को उठेगा Asus ZenFone 6 से पर्दा

Asus ZenFone 6 की वास्तविक तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरों की मिली झलक

Photo Credit: Eclyno/SlashLeaks

असूस ज़ेनफोन 6 (Asus ZenFone 6) के लॉन्च होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं है लेकिन अब भी Asus ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन से संबंधित लीक सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले असूस (Asus) ने एक टीज़र जारी किया था जिससे Asus ZenFone 6 के कुछ फीचर्स के बारे में पता चला था और अब केस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) और वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में फोन को अलग-अलग एंगल से दर्शाया गया है। लीक हुई तस्वीर में दिख रहा है कि फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

एक तस्वीर टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे और स्लैशलीक द्वारा साझा की गई है। इस तस्वीर में ZenFone 6 का केस रेंडर दिखाई दे रहा है। फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप के लिए कट-आउट नज़र आ रहा है। कट-आउट को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह इस बात का संकेत देता है कि रियर कैमरा में मोटराइज्ड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement
 

Asus ZenFone 6 की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरों से हो सकता है लैस
Photo Credit: Sudhanshu Ambhore/Slashleak



वहीं, दूसरी लीक हुई तस्वीर में केवल फोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। फ्रंट कैमरा, ईयरपीस और अन्य सेंसर को डिस्प्ले नॉच में जगह मिली है। यह वास्तविक तस्वीर कथित असूस जे़नफोन 6 की है जिसे स्लैशलीक पर Eclyno द्वारा अपलोड किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर पतले बेज़ल के साथ केवल स्क्रीन ही नज़र आ रही है, कोई नॉच या पंच-होल की झलक देखने को नहीं मिली है।
Advertisement

तीसरी और अंतिम फोटो में डिस्प्ले को मैनुअली ऊपर की तरफ स्लाइड किया गया है, जिससे इस बात का पता चला है कि फोन के निचले हिस्से में स्पीकर  है। यह कह पाना मुश्किल है कि इनमें से कौन ही तस्वीर फोन की वास्तविक तस्वीर है।
Advertisement

अगर असूस द्वारा ट्वीट किए गए स्कैच से इन तस्वीरों की तुलना करें तो Eclyno द्वारा अपलोड की गई फोन की वास्तविक तस्वीरें इनसे मिलती जुलती है, खासतौर से डिस्प्ले वाला हिस्सा। फोन के बारे में आधिकारिक जानकारी के लिए आपको अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि फोन से जल्द पर्दा उठने वाला है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 855

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus, Asus ZenFone 6, ZenFone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.