Asus ZenFone 6 आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus ZenFone 6 को आज लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 मई 2019 12:20 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 6 के पिछले हिस्से पर हो सकते हैं दो रियर कैमरे
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा Asus ZenFone 6
  • 5,000 एमएएच बैटरी होगी असूस जे़नफोन 6 में

Asus ZenFone 6 आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus ZenFone 6 को आज लॉन्च किया जाएगा। असूस जे़नफोन 6 का लॉन्च इवेंट स्पेन के वालेंसिया शहर में आयोजित किया गया है। हाल ही में सामने आए टीज़र से ZenFone 6 के कुछ स्पेसिफिकेशन तो कंफर्म हो गए थे जैसे कि यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। Asus ZenFone 6 के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे और इसे डुअल-सिम सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है। हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro में हेडफोन जैक को जगह नहीं मिली लेकिन ZenFone 6 में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक दिया जा सकता है।
 

Asus ZenFone 6 लॉन्च लाइव स्ट्रीम और इवेंट का समय

असूस जे़नफोन 6 का स्पेन के वालेंसिया शहर में आयोजित इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Asus के आधिकारिक YouTube चैनल पर होगी। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग असूस द्वारा बनाए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पर भी होगी।

 

Asus ZenFone 6 की कीमत (उम्मीद)

असूस आज इवेंट के दौरान ZenFone 6 की कीमत से पर्दा उठाएगी। लेकिन कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि असूस ज़ेनफोन 6 के तीन वेरिएंट हैं, ताइवान में इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 ताइवानी डॉलर (लगभग 45,100 रुपये)। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,990 ताइवानी डॉलर (लगभग 54,100 रुपये)। वहीं इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 29,990 ताइवानी डॉलर (लगभग 67,700 रुपये) हो सकती है। Asus ZenFone 6 की भारत में कीमत से भी पर्दा उठना अभी बाकी है।
 

Asus ZenFone 6 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स (उम्मीद)

असूस ने कई टीज़र जारी किए हैं और इनसे आगामी जे़नफोन 6 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चला है। ZenFone 6 को स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और दो रियर कैमरे के साथ उतारा जा सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। ZenFone 6 में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, तीन स्लॉट जिसमें से दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए, नोटिफिकेशन एलईडी लाइट और स्मार्ट की होगी जो गूगल असिस्टेंट को खोलने में मदद करेगी।
Advertisement

पिछले सप्ताह लीक हुए केस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से इस बात का पता चला था कि फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा ZenFone 6 में फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकती है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 हो सकता है। एंटूटू लिस्टिंग से पता चला था कि Asus ब्रांड के इस फोन को एंड्रॉयड 9 पाई के साथ उतारा जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 855

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.