असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

असूस ने अपनी सेल्फी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन 4 सेल्फी लॉन्च कर दिया है। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी की कीमत रुपये है। फोन डीपसी ब्लैक, मिंट ग्रीन, रोज़ पिंक और सनलाइट गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2017 11:39 IST
असूस ने अपनी सेल्फी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट लॉन्च कर दिया है। Asus Zenfone 4 Selfie Lite की कीमत रुपये है। फोन डीपसी ब्लैक, मिंट ग्रीन, रोज़ पिंक और सनलाइट गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन की कीमत 10,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच हो सकती है। फोन को इसी महीने उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि, फिलीपींस से बाहर दूसरे बाज़ारों में फोन के लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी अभी नहीं मिली है।

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट में 5.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है। जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। फोन में 64 बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए क्वालकॉम एड्रेनो 308 जीपीयू है। स्मार्टफोन में 2 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। फोन को 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध कराया जाएगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। एक साल तक गूगल ड्राइव पर मुफ्त 100 जीबी स्टोरेज भी मिलेगी।

ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट में एलईडी फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटो-फोकस के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। अच्छी सेल्फी, वीडियो और लाइवस्ट्रीम में स्मार्ट ब्यूटिफिकेशन के लिए असूस सेल्फीमास्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, ऑटो, ब्यूटी, पोर्ट्रेट, सेल्फी पैनोरमा, जिफ़ एनिमेशन जैसे मोड हैं।

फोन एंड्रॉयड नूगा पर चलता है जिसकेऊपर नई असूस ज़ेनयूआई 4.0 दी गई है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन डुअल सिम स्लॉट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। और 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट में 4जी एलटीई के अलावा, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा आगे की तरफ़ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिससे 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन में ई-कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। 155.7 x 75.9 x 7.9 मिलीमीटर और वज़न 144 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.