Asus Zenfone 12 Ultra 16जीबी रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ 6 फरवरी को होगा लॉन्च! जानें सबकुछ

फोन black, green, औक pink शेड्स में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 फरवरी 2025 09:07 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.78 इंच का Samsung LTPO OLED डिस्प्ले बताया जा रहा है।
  • फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia 700 मेन सेंसर आ सकता है।
  • इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है।

Asus Zenfone 11 Ultra (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में पेश किया जाएगा Zenfone 12 Ultra

Asus Zenfone 12 Ultra को कंपनी ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने जा रही है। फोन 6 फरवरी को मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। इसके लॉन्च में अब कुछ ही दिन बचे हैं। लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन, फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। कंपनी ने फोन का टीजर जारी कर दिया है जिसमें इसके अंदर 3.5mm हेडफोन जैक होने की पुष्टि भी हो जाती है। Zenfone 12 Ultra में प्रीमियम बिल्ड देखने को मिल सकता है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इस फोन के बारे में सभी खास बातें। 

Asus Zenfone 12 Ultra मार्केट में 6 फरवरी को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। फोन मल्टीपल कलर्स में लॉन्च हो सकता है। लीक हुई इमेज बताती है कि यह black, green, औक pink शेड्स में लॉन्च हो सकता है। Zenfone 12 Ultra के डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.78 इंच का Samsung LTPO OLED डिस्प्ले बताया जा रहा है। इसमें 2400X1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है। 
Advertisement
फोन गेमिंग के लिहाज से भी उपयोगी होगा। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 8 जीबी रैम के अलावा 16 जीबी रैम का ऑप्शन होगा। रैम टाइप LPDDR5X बताया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 512GB UFS 4.0 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

कैमरा की ओर देखें तो फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia 700 सेंसर आ सकता है। खास बात यह भी है कि इसमें हार्डवेयर में ही गिम्बल स्टेबलाइजेशन फीचर दिया जा सकता है। मेन लेंस के साथ फोन में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस आ सकता है। तीसरे सेंसर के तौर पर फोन में 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मिल सकता है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम देखने को मिल सकता है। इसमें OIS सपोर्ट भी होगा। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.