Asus Zenfone 11 Ultra के डिजाइन और प्रमुख फीचर्स का पता चला! जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च

Zenfone 11 Ultra का डिजाइन ROG Phone 8 प्रो मॉडल की तरह बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 फरवरी 2024 17:15 IST
ख़ास बातें
  • Asus Zenfone 11 Ultra स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने की तैयारी
  • बेस मॉडल हो चुका है गूगल कंसोल पर स्‍पॉट
  • अपकमिंग आसुुस फोन में हो सकती है 16GB तक रैम

फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से पावर्ड किया जा सकता है।

Asus Zenfone 11 Ultra स्‍मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन से जुड़ीं डिटेल अब ऑनलाइन सामने आने लगी हैं। हाल ही में इसके बेस मॉडल Asus Zenfone 11 को Google Play कंसोल पर स्‍पॉट किया गया था। उसके मुकाबले Zenfone 11 Ultra साइज में बड़ा और फीचर्स से दमदार हो सकता है। Asus Zenfone 11 को Asus Zenfone 10 के सक्‍सेसर के तौर पर लाया जा सकता है। इसमें कई अपग्रेड दिए जा सकते हैं। 

Reddit यूजर Td3v11 का दावा है कि उसने लेटेस्‍ट ROG 8 फर्मवेयर अपडेट में Asus Zenfone 11 Ultra को रिटेल बॉक्स और स्पेसिफिकेशन शीट के साथ देखा है। Zenfone 11 Ultra का डिजाइन ROG Phone 8 प्रो मॉडल की तरह बताया जा रहा है। ROG Phone 8 सीरीज इसी साल लॉन्‍च की गई है। 

अपकमिंग फोन के बैक पैनल पर चमकदार लकीरें और रियर कैमरा मॉड्यूल का पता चला है। इसके बैक में आरओजी वाला लोगो भी नहीं है। लीक हुई स्पेसिफिकेशन शीट से पता चलता है कि Asus Zenfone 11 Ultra
में 6.78 इंच का फुल-एचडी (2,400 x 1,080 पिक्सल) सैमसंग फ्लेक्सिबल AMOLED LTPO पैनल होगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक और गेम जिनी मोड में 144Hz तक होगा। 

फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से पावर्ड किया जा सकता है। इसमें 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्‍टोरेज हो सकता है। बात करें कैमरो की तो Asus Zenfone 11 Ultra में ट्र‍िपल रियर कैमरा सिस्‍टम हो सकता है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का IMX890 होने की बात कही जा रही है, जो वाइड-एंगल लेंस और गिंबल ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन की खूबियों से पैक हो सकता है। फोन में 13MP का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 32 एमपी का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट में भी 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा हो सकता है। 
Advertisement

Asus Zenfone 11 Ultra में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.