Asus का नया स्मार्टफोन और स्मार्टवाच IFA 2015 में होगा लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 20 अगस्त 2015 13:30 IST
टेक्नोलॉजी के दीवाने IFA 2015 को किसी भी हाल में चूकना नहीं चाहेंगे। सैमसंग (Samsung), हुवावे (Huawei) और सोनी (Sony) जैसे बड़ी कंपनियां तो इस ट्रेडशो इवेंट में हिस्सा हैं ही, अब आसुस (Asus) ने बताया है कि कंपनी भी इस इवेंट का हिस्सा बनेगी।

ताइवान की यह कंपनी 2 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी जिस दौरान एक नया स्मार्टफोन और स्मार्टवाच लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

कंपनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें नए प्रोडक्ट के लॉच की ओर इशारा किया गया है। इनमें मॉनीटर और स्मार्टफोन शामिल हैं। टीज़र वीडियो में दिखाए गए स्मार्टफोन में वॉल्यूम रॉकर हैंडसेट के पिछले हिस्से में नज़र आ रहा है। ऐसा ही डिज़ाइन पैटर्न कंपनी द्वारा हाल में लॉन्च किए गए ज़ेनफोन (ZenFone) सीरीज़ के कई स्मार्टफोन में देखने को मिला है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन 'Z00TDA' हो सकता है जिसे हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट Tenaa पर देखा गया था। इसे कंपनी का अगला ZenFone हैंडसेट माना जा रहा है। दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन में 410ppi पिक्सल डेनसिटी वाला 5.5 इंच का FHD डिस्प्ले होगा। इस डिवाइस के अन्य फ़ीचर में octa-core प्रोसेसर, 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट) शामिल हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड लॉलीपॉप (Android Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और 4G LTE नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा। लिस्टिंग के मुताबिक, डिवाइस में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर होंगे।
इस वीडियो में Asus ने एक नए स्मार्टवाच के लॉन्च की ओर भी इशारा किया है। यह ZenWatch 2 हो सकता है, जिसे जून महीने में चीन में आयोजित Computex इवेंट के दौरान पेश किया गया था। उस वक्त ने कंपनी के पास लॉन्च को लेकर कोई ठोस योजना नहीं थी। अब लगता है कि 2 सितंबर के कंपनी के लिए बड़ा दिन है।
Advertisement

इस इवेंट में Asus अकेला नहीं होगा। Samsung ने पहले ही घोषणा की है कि इस इवेंट में कंपनी का नया स्मार्टवाच Gear S2 लॉन्च किया जाएगा। IFA 2015 इवेंट में 2 सितंबर को ही Sony भी अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia Z5 और Xperia Z5 Ultra (aka Xperia Z5+) को पेश कर सकती है। हुवावे ने भी एक 'यूनिक' स्मार्टफोन पेश करने की बात कही है। वहीं, Microsoft और Acer इवेंट में Windows 10 स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.