Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 5800mAh बैटरी के साथ Asus ROG Phone 9 होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Asus ROG Phone 9 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा लॉन्च से पहले एक लीक में हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2024 12:15 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 9 में 6.78 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Asus ROG Phone 9 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Asus ROG Phone 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा।

Asus ROG Phone 9 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी

Photo Credit: Asus

Asus 19 नवंबर को Asus ROG Phone 9 को लॉन्च करने वाला है, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है। हाल ही में एक लीक से पता चला है कि स्मार्टफोन अपने पिछले मॉडल की तुलना में थोड़े अपग्रेड के साथ आ सकता है। आगामी फोन में नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा, लेकिन फीचर्स काफी हद तक समान रहने की उम्मीद है। आइए Asus ROG Phone 9 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Asus ROG Phone 9 Specifications


91 मोबाइल्स की लीक के अनुसार, Asus ROG Phone 9 में 6.78 इंच की  FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz है। फोन में 5,800mAh की बैटरी होगी जो कि पिछले मॉडल में दी गई 5,500mAh से मामूली अपग्रेड है। बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।  हालांकि, यह साफ नहीं है कि वायरलेस चार्जिंग फीचर होगा या नहीं। हालांकि, पिछले साल आए ROG Phone 8 में यह फीचर दिया गया था तो ऐसे में इस साल भी आने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो यह काफी हद तक पहले जैसा है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा जो कि Phone 8 के 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस को रिप्लेस करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन में अभी भी हाई-फिडेलिटी ऑडियो के लिए हाई-फाई DAC के साथ 3.5 मिमी हेडफोन जैक मिल सकता है। ROG Phone 9 सीरीज में AI कैपेसिटी को भी शामिल किया जाएगा जो कि कॉल ट्रांसलेशन और ट्रांसक्रिप्शन, बैकग्राउंड इमेज जनरेशन, कैमरे के जरिए ऑब्जेक्ट रिकग्निशन और गेमिंग में हाई रेजोल्यूशन तक सपोर्ट करेगा।

डिजाइन की बात करें तो लीक में रेंडर भी शेयर किए गए हैं, जिनमें फोन स्टॉर्म व्हाइट और फैंटम ब्लैक में नजर आया है। हालांकि, पहले ही एक फोन का हैंड्स ऑन वीडियो लीक हो गया है, जिसमें डिजाइन बेहतर समझ आता है। फोन का डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा रहने की संभावना है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.8 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 227 ग्राम होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.