Asus ROG Phone 9 Series: गेमर्स के लिए लॉन्च हुए 24GB तक रैम, AI गेमिंग फीचर्स वाले ROG फोन, जानें कीमत

एक Asus ROG Phone 9 Pro Edition भी पेश किया गया है, जो 24GB + 1TB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है और कीमत 1,500 यूरो (करीब 1,33,900 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 21:02 IST
ख़ास बातें
  • ROG Phone 9 सीरीज में IP68 रेटेड बिल्ड और Snapdragon 8 Elite SoC शामिल
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और 32MP फ्रंट शूटर से लैस आते हैं नए फोन
  • गेमर्स के लिए हैं X sense, AI grabber और X capture जैसे AI गेमिंग फीचर्स

Photo Credit: Asus

Asus ROG Phone 9 सीरीज को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें वेनिला ROG Phone 9 के साथ ROG Phone 9 Pro मॉडल शामिल है। नए गेमिंग फोन Snapdragon 8 Elite SoC पर काम करते हैं, जिसे 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। एक स्पेशल एडिशन भी पेश किया गया है, जो 24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। दोनों फोन में Sony Lytia 700 मेन सेंसर से लैस ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है। बेहतर बिल्ड के लिए इन्हें IP68 रेट किया गया है। गेमिंग फोन होने के नाते, दोनों स्मार्टफोन में X sense, AI grabber और X capture जैसे AI-बेस्ड गेमिंग फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, Asus ROG Phone 9 सीरीज Dirac Virtuo टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं, जो स्पेसियल ऑडियो एक्सपीरिएंस देती है।
 

Asus ROG Phone 9, 9 Pro price, availability

Asus ROG Phone 9 से शुरुआत करें, तो इसे दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की यूरोप में कीमत 1,099 यूरो (करीब 98,000 रुपये) है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,149 यूरो (करीब 1,02,600 रुपये) है। स्मार्टफोन को फैंटम ब्लैक और स्टॉर्म व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Advertisement

Asus ROG Phone 9 Pro के एकमात्र 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,200 यूरो (करीब 1,07,000 रुपये) है। प्रो मॉडल को केवल फैंटम ब्लैक कलर मिलता है। Pro मॉडल को एक स्पेशल एडिशन में भी पेश किया गया है, जिसमें 24GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज शामिल है और कीमत 1,500 यूरो (करीब 1,33,900 रुपये) है। इस वेरिएंट में AeroActive Cooler X Pro फीचर मिलता है।

दोनों फोन वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और कल से ताइवान, हांगकांग और चीन में शिपिंग शुरू होगी। कंपनी का कहना है कि दिसंबर में यूरोप शिपमेंट और जनवरी 2025 में अमेरिका में लॉन्च की उम्मीद है। भारत में लॉन्च के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement
 

Asus ROG Phone 9, 9 Pro specifications

Asus ROG Phone 9 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन मॉडल Android 15-बेस्ड ROG UI पर चलते हैं। इनमें 6.78-इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED LTPO डिस्प्ले है, जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट, 2,500 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल और HDR10 सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलती है। दोनों फ्लैगशिप ROG Phones Qualcomm के Snapdragon 8 Elite चिप पर काम करते हैं, जिन्हें 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। 

गेमिंग फोन होने के नाते इनमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए Asus द्वारा डेवलप किया गया ROG GameCool 9 कूलिंग सिस्टम मिलता है। दोनों मॉडल तीन माइक्रोफोन सेटअप के साथ आते हैं, जो कंपनी के दावे अनुसार, बेहतर नॉइस रिडक्शन देने में सक्षम है। बेहतर साउंड एक्सपीरिएंस के लिए दोनों Dirac Virtuo टेक्नोलॉजी और Hi-Res Audio सर्टिफाइड हैं। इनमें X sense, X capture और AI grabber जैसे AI गेमिंग फीचर्स शामिल हैं। Asus ROG Phone 9 Pro Edition में बेहतर कूलिंग के लिए AeroActive Cooler X Pro दिया गया है।
Advertisement
 

कैमरा सिस्टम की बात करें, तो Asus ROG Phone 9 सीरीज के मॉडल्स ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ आते हैं, जिनमें f1/9 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony Lytia 700 मेन सेंसर, 120 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 13-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। वेनिला मॉडल में तीसरा सेंसर 5-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है, जबकि Pro मॉडल में OIS व 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 32-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। फ्रंट में दोनों फोन 32-मेगापिक्सल RGBW शूटर के साथ आते हैं।

दोनों Asus ROG Phone 9 मॉडल्स 5G, NFC, Bluetooth 5.4, NavIC, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन लेकर आते हैं। इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलते हैं। Asus ROG Phone 9 और Phone 9 Pro में 5,800mAh बैटरी मिलती है, जो 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 0 से 100 प्रतिशत 46 मिनट में चार्ज हो सकती है। दोनों फोन IP68 सर्टिफाइड हैं। ROG Phone 9 सीरीज के दोनों मॉडल्स का 163.8 x 76.8 x 8.9 mm और वजन 227 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.