Asus ROG Phone 9 FE फोन 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Asus ने ROG Phone 9 लाइनअप में विस्तार करते हुए ROG Phone 9 FE थाईलैंड में पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 10:46 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 9 FE की कीमत THB 29,990 (लगभग 77,532 रुपये) है।
  • Asus ROG Phone 9 FE में 6.78 इंच की LTPO AMOLED टचस्क्रीन है।
  • Asus ROG Phone 9 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी दिया गया है।

Asus ROG Phone 9 FE में 6.78 इंच की LTPO AMOLED टचस्क्रीन है।

Photo Credit: Asus

Asus ने ROG Phone 9 लाइनअप में विस्तार करते हुए ROG Phone 9 FE थाईलैंड में पेश कर दिया है। ROG Phone 9 FE में 6.78 इंच की LTPO AMOLED टचस्क्रीन है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए Asus ROG Phone 9 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Asus ROG Phone 9 FE Price


Asus ROG Phone 9 FE की कीमत थाईलैंड में THB 29,990 (लगभग 77,441 रुपये) है। यह फोन सिर्फ फैंटम ब्लैक कलर में उपलब्ध है। जल्द ही यह फोन अन्य देशों में लॉन्च होने की उम्मीद है।


Advertisement
Asus ROG Phone 9 FE Specifications


Asus ROG Phone 9 FE में 6.78 इंच की LTPO AMOLED टचस्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 2500 निट्स पीक ब्राइटनेस और गेम जिनी में 185 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, सिस्टम सेटिंग्स में 165 हर्ट्ज और हर जगह 120 हर्ट्ज है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। ROG Phone 9 FE में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इसमें 16GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.8 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 225 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में गिंबल OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX890 1/1.56 कैमरा, 120° फील्ड ऑफ व्यू के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 mm हेडफोन जैक शामिल है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 सर्टिफिकेशन से लैस है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ROG UI पर काम करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.